Arvind Kejriwal: 'जेल में अरविंद केजरीवाल की जान लेने की हो रही कोशिश', AAP नेता आतिशी ने लगाया गंभीर आरोप

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की जान लेने की कोशिश हो रही है. शुगर लेवल वाले सवाल पर ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल मिठाई और आम खा रहे हैं.

Arvind Kejriwal: दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, अपने शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए अरविंद केजरीवाल हर दिन 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं. इंसुलिन की इतनी यूनिट वे लोग लेते हैं जिन्हें गंभीर शुगर है. आप क्या खाना खाते हैं और कौन सा व्यायाम करते हैं, यह सब शुगर के रोगी के लिए आवश्यक है. आतिशी ने कहा, यही वजह है कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को घर का बना खाना खाने की इजाजत दे दी है.

अरविंद केजरीवाल की सेहत खराब करने की हो रही कोशिश

आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री आतिशी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी अपनी सहयोगी संस्था ईडी की मदद से अरविंद केजरीवाल की सेहत खराब करने की कोशिश कर रही है और उनके घर का बना खाना बंद करने की कोशिश कर रही है. ईडी ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल मीठी चाय पी रहे हैं और मिठाई खा रहे हैं, यह सरासर झूठ है.

Also Read: जेल में आम, मिठाई और आलू-पूड़ी खा रहे अरविंद केजरीवाल, ईडी ने कोर्ट को बताया

ईडी ने कोर्ट में बताया, शुगर के बावजूद केजरीवाल खा रहे आम और मिठाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कोर्ट को बताया कि आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘टाइप 2’ शुगर के बावजूद हर दिन आम और मिठाई खा रहे हैं. ईडी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल चिकित्सा के आधार पर जमानत लेने की कोशिश कर रहे हैं. केजरीवाल ने शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति मांगने के लिए कोर्ट का रुख किया है.

21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. फिलहाल केजरीवाल 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं. ईडी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी को ‘साउथ ग्रुप’ से रिश्वत के रूप में मिले 100 करोड़ रुपये का एक बड़ा हिस्सा गोवा राज्य चुनाव के लिए इस्तेमाल किया गया था.

Also Read:  ‘कट्टर अपराधियों की तरह अरविंद केजरीवाल से किया जा रहा व्यवहार’, तिहाड़ में मुलाकात के बाद बोले भगवंत मान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >