Coronavirus Pandemic : कोरोना संक्रमण के कारण दिल्‍ली में 20 इलाके सील, बिना मास्‍क घर से निकले तो होगी कार्रवाई

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले को लेकर दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने (Arvind Kejriwal Government) 20 अत्यधिक संक्रमण वाले स्थानों को सील कर दिया है. इसके अलावा केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal ) ने मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया है. दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने बताया लोग अगर बिना मास्‍क घरों से बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्‍हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 20 अत्यधिक संक्रमण वाले स्थानों को सील कर दिया है. इसके अलावा केजरीवाल सरकार ने मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया है. दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया लोग अगर बिना मास्‍क घरों से बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्‍हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम को डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला किया.

Also Read: सरकार ने 20 करोड़ महिला जनधन खातों में डाली 500 रुपये की पहली किस्त, दूरी बनाकर बैंक से निकालें पैसे…

केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी विभागों को सेलेरी के अलावा सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं. कोरोना और लॉकडाउन सम्बन्धी खर्चों के अलावा कोई अन्य खर्च केवल वित्त विभाग की अनुमति से ही किया जाएगा. रेवेन्यू की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार को अपने खर्चों में भारी कटौती करनी होगी.

Also Read: Lockdown में फंसे लोगों को खाने और ठहरने के ठिकानों की जानकारी देगा Google Map

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए बुधवार शाम सात बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलायी थी. इसमें मुख्य सचिव विजय देव, गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद थे. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 576 हो गये तथा एक ही दिन में 51 नये मामले सामने आए और दो मरीजों की जान चली गयी.

Also Read: स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ जैसी विपक्षी दलों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी
दिल्‍ली के इन इलाकों को किया गया है सील

दिल्ली के पूर्वी जिले के मयूर विहार में पहचाने जाने वाले हॉटस्पॉट्स की सूची इस प्रकार है, जिसे COVID19 के मद्देनजर सील किया गया.

1) हाउस नं 141-180, गली नंबर 14, कल्याण पुरी

2) मंसारा अपार्टमेंट, वसुंधरा एन्क्लेव

3) 3 खिचड़ीपुर की गलियां

4) वर्धमान अपार्टमेंट

अन्य हॉटस्पॉट्स इलाके जिन्हें सील किया जाएगा

1) गांधी पार्क, मालवीय नगर के पास पूरी तरह से प्रभावित सड़क

2) गली नंबर 6, एल -1 संगम विहार की पूरी तरह से प्रभावित सड़क

3) शाहजहानाबाद सोसाइटी, प्लॉट नंबर 1, सेक्टर 11, द्वारका

प्रीत विहार में चिन्हित किये गए हॉटस्पॉट्स इलाके, जिन्हें सील कर दिया गया

1) गली नंबर 9, पांडव नगर

2) मयूरध्वज अपार्टमेंट

3) गली नंबर 4 – हाउस नंबर जे -3 / 115 से जे -3 / 108, कृष्ण कुंज एक्सटेंशन

4) गली नंबर 4 – हाउस नंबर जे -3 / 101 से जे -3 / 10 K, कृष्ण कुंज एक्सटेंशन तक

दिल्ली में पहचाने जाने वाले अन्य हॉटस्पॉट, जिन्हें COVID19 के मद्देनजर सील किया गया

1) जे, के, एल एंड एच पॉकेट्स, दिलशाद गार्डन

2) जी, एच एंड जे ब्लॉक पुरानी सीमापुरी

3) एफ- 70 से 90 ब्लॉक दिलशाद कॉलोनी

4) प्रताप खण्ड, झिलमिल कॉलोनी

मरकज मस्जिद और निजामुद्दीन बस्ती

निजामुद्दीन पश्चिम (G & D ब्लॉक) क्षेत्र

B ब्लॉक झंगीरपुरी

गली नंबर 5, ए ब्लॉक (हाउस नंबर ए-176 से ए-189), वेस्ट विनोद नगर 9)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >