Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ी, जानें क्या है मामला

Arvind Kejriwal: आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है. कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है. हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद ईडी ने आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने राहत नहीं देते हुए 1 अप्रैल के लिए हिरासत की अवधि बढ़ा दी. ईडी ने 7 दिनों की रिमांड की मांग की थी.

Arvind Kejriwal: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी दफ्तर लाया गया. कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते समय दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ये राजनीतिक साजिश है, जनता इसका जवाब देगी. ईडी ने रिमांड मांगते हुए कहा कि एक मोबाइल फोन में डेटा निकाला गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है. हालांकि, 21.03.2024 को अरविंद केजरीवाल के परिसर में तलाशी के दौरान जब्त किए गए अन्य 4 डिजिटल उपकरणों का डेटा अभी तक नहीं निकाला जा सका है क्योंकि उन्होंने अपने वकीलों से परामर्श करने के बाद पासवर्ड/लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के लिए समय मांगा है. मालूम हो आप के राष्ट्रीय संयोजक को ईडी ने इस मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और बाद में अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक हिरासत में भेज दिया था.

क्या किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए चार बयान पर्याप्त हैं? अरविंद केजरीवाल ने खुद दी दलीलें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में आबकारी नीति मामले की सुनवाई के दौरान खुद दलीलें दीं और कहा कि देश के सामने आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्ट होने की झूठी तस्वीर पेश की जा रही है. आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने अपने वकीलों के मौजूद होने के बावजूद अदालत से अनुमति लेने के बाद दलीलें दीं. केजरीवाल ने अपनी दलील में कहा, आबकारी नीति मामले में चार गवाहों ने मेरा नाम लिया है. क्या किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए चार बयान पर्याप्त हैं?

ईडी ने मांगी थी सात दिन हिरासत

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया था. ईडी ने कोर्ट से सात दिन की हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि मामले से जुड़े कुछ लोगों से उनका आमना-सामना कराने की जरूरत है. ईडी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जवाब देने में टालमटोल कर रहे हैं और अपने डिजिटल उपकरणों के पासवर्ड का खुलासा नहीं कर रहे हैं.

केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि शरत चंद्र रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 55 करोड़ रुपये का चंदा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, मेरे पास इसके सबूत हैं। लेन देन साबित हो चुका है क्योंकि उन्होंने (रेड्डी) गिरफ्तारी के बाद धनराशि दान की थी. केजरीवाल ने कहा कि देश के सामने आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट होने की झूठी तस्वीर पेश की गई है और वह ईडी की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.

शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में ईडी ने 21 मार्च की रात को गिरफ्तार किया गया था. 22 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.

Also Read: Arvind Kejriwal को हाईकोर्ट से राहत, सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज, जानें HC ने क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >