Arvind Kejriwal: जेल में आम, मिठाई और आलू-पूड़ी खा रहे अरविंद केजरीवाल, ईडी ने कोर्ट को बताया

Arvind Kejriwal: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है. ईडी ने कोर्ट को बताया है कि जेल में केजरीवाल आम और मिठाईयां खा रहे हैं.

Arvind Kejriwal: वीसी के माध्यम से जेल में अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति मांगने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी ने कहा, जहां केजरीवाल हाई शुगर लेवल का दावा कर रहे हैं, वहीं जेल में वह आम, मिठाइयां आदि खा रहे हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद ईडी के विशेष वकील ज़ोहेब हुसैन ने कहा, डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है. आहार चार्ट में आम और मिठाइयां थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है. वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे. जिसकी किसी भी शुगर रोगी को अनुमति नहीं है, मामला अदालत में लंबित है.

जमानत पाने के लिए आलू-पूड़ी, आम और मिठाईयां खा रहे केजरीवाल : ईडी

ईडी ने अदालत से कहा, टाइप 2 डायबिटीज होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल हाई शुगर लेवल वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं. वह प्रतिदिन आलू पूड़ी, आम, मिठाई खा रहे हैं. ऐसा चिकित्सा आधार पर जमानत पाने के लिए किया जा रहा है.

केजरीवाल ने याचिका वापस ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति मांगने वाला आवेदन वापस ले रहे हैं. इस पर ईडी के वकील ने कहा कि वे (आरोपी) जमानत के लिए आधार बना रहे हैं.

शुक्रवार को सुनवाई करेगा कोर्ट, सीएम के खान-पान पर मेडिकल रिपोर्ट मांगी

अरविंद केजरीवाल के मामले में कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा. कोर्ट मामले को कल दोपहर 2 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है. कोर्ट ने तिहाड़ जेल से केजरीवाल के खान-पान पर मेडिकल रिपोर्ट मांगी है.

केजरीवाल के वकील ने क्या कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा, यह ईडी द्वारा बनाया गया मुद्दा है ताकि घर का खाना भी बंद कर दिया जाए. यह उनके स्वास्थ्य से संबंधित है. वह जो कुछ भी खा रहे हैं वह डॉक्टर के निर्धारित आहार के अनुसार है.

Also Read: दिल्ली के LG ने अरविंद केजरीवाल को लिखा खुला पत्र, जलापूर्ति को लेकर सरकार की आलोचना की

अरविंद केजरीवाल ने शुगर लेवल घटने और बढ़ने की शिकायत की थी

अरविंद केजरीवाल ने विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के समक्ष दायर अपने आवेदन में केजरीवाल ने कहा कि उनका शुगर लेवल घट-बढ़ रहा है और वह अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श करना चाहते हैं. इसी मामले में कोर्ट ने ईडी को 18 अप्रैल तक उसका जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था. केजरीवाल की याचिका का विरोध करते हुए ईडी के वकील ने दलील दी थी कि जेल में ऐसे रोगियों के लिए आवश्यक सुविधाएं हैं तथा वहां उनका चिकित्सा परीक्षण हो सकता है. इसपर केजरीवाल के वकील ने कहा था, यदि मैं अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर रहा हूं तो ईडी उसका विरोध क्यों कर रहा है?

21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. फिलहाल केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है. ईडी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल पर ‘आबकारी नीति के निर्माण एवं क्रियान्वयन से लेकर दिल्ली शराब घोटाले की पूरी साजिश’ में लिप्त रहने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >