Gujarat Election 2022: ‘सपने बेचने वालों पर भरोसा मत करना’, अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर कसा तंज

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम गुजरात की सारी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हम गुजरात में बिजली मुफ्त करने की बात कर रहे हैं तो इन्हें दिक्‍कत हो रही है.

Gujarat Election 2022 : गुजरात चुनाव को लेकर प्रदेश की सरगर्मी तेज हो चली है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिन के गुजरात के दौरे पर है. अपने दौरे के दूसरे दिन केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 27 साल में कुछ नहीं किया है. यहां के लोग चाहते हैं इस बार ‘आप’ की सरकार आये. गुजरात को आम आदमी पार्टी की सरकार एक भ्रष्टाचार मुक्त, ईमानदार और भयमुक्त शासन देगी.

सपने बेचने वालों से रहें दूर

एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी कहे कि 15 लाख रुपये तुम्हारे अकाउंट में डालूंगा उसपर भरोसा मत करना. जो ये कहे कि दिल्ली के बाद पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी अब गुजरात की बिजली फ्री करूंगा…उसपर ही भरोसा करना. दरअसल केजरीवाल से सवाल किया गया था कि अमित शाह ने कहा है यहां लोग सपने बेचने आ रहे हैं. इसके जवाब में केजरीवाल ने उक्‍त बातें कही. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सच कह रही है कि सपने बेचने वालों पर भरोसा मत करना. भाजपा यहां सपने ही तो बेच रही है.


गुजरात की सारी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम गुजरात की सारी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हम गुजरात में बिजली मुफ्त करने की बात कर रहे हैं तो इन्हें दिक्‍कत हो रही है. उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली और पंजाब के स्‍कूल ठीक हो सकता है तो गुजरात का क्‍यों नहीं हो सकता है ? पुलिस को ग्रेड पे नहीं दिया जा रहा है. हमने मुद्दा उठाया तो प्रदेश सरकार ने थोड़ी राहत दी. मैं कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार आयी तो हम पुलिसवालों की हर मांग मानेंगे.

Also Read: Gujarat Election 2022: ऑटो ड्राइवर के घर डिनर करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पुलिस से हुई तीखी बहस, वीडियो
भ्रष्‍टाचार पर लगाया जाएगा लगाम

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भ्रष्‍टाचार चरम पर है. ऊपर से नीचे तक भ्रष्‍टाचार है. कोई इनके खिलाफ बोलता है तो उन्हें डराया जाता है. उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार गुजरात में आएगी तो भ्रष्‍टाचार पर लगाम लगाया जाएगा. हम किसी भी मंत्री को भ्रष्‍टाचार नहीं करने देंगे. यदि कोई भ्रष्‍टाचार करेगा तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा. पंजाब में हमने ये करके दिखाया है. इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. सरकार का एक एक पैसा जनता के ऊपर खर्च किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >