'अरुणाचल प्रदेश इंडिया का अभिन्न हिस्सा है, था और रहेगा', शाह की यात्रा से बौखलाए चीन को भारत ने लताड़ा

चीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उस क्षेत्र पर चीनी संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है. इसके कुछ दिन पहले ही भारत ने क्षेत्र पर अपना दावा ठोकने के प्रयास में सीमावर्ती राज्य के कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीनी कदम की आलोचना की थी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल दौरे से बौखलाए चीन को भारत ने करारा जवाब दे दिया है. भारत ने साफ कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हम चीनी आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं. अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारतीय नेता नियमित रूप से अरुणाचल प्रदेश का दौरा करते हैं, जैसे अन्य राज्य का दौरा करते हैं.

गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल दौरे से चीन को लगी मिर्च

चीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि इससे उस क्षेत्र पर चीनी संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है. इसके कुछ दिन पहले ही भारत ने क्षेत्र पर अपना दावा ठोकने के प्रयास में सीमावर्ती राज्य के कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीनी कदम की आलोचना की थी.

अमित शाह ने किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ की शुरुआत की

गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारत-चीन सीमा से लगे किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ (वीवीपी) की शुरुआत की. उन्होंने कहा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने चीन की सीमा से लगे इस गांव में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उप मुख्यमंत्री चाउना मीन और अन्य नेताओं के साथ एक बैठक के बाद यह टिप्पणी की.

Also Read: 2024 में ‍BJP जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें, असम से बोले अमित शाह- ‘तीसरी बार मोदीजी बनेंगे प्रधानमंत्री’

भारत और चीन के बीच जारी है विवाद

पूर्वी लद्दाख में मई 2020 में शुरू हुए सीमा गतिरोध के बाद चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदला। उस गतिरोध के बाद, भारत ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में भी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी समग्र सैन्य तैयारियों को मजबूत बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >