Arunachal Pradesh By-Election: बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय, हामु के अलावा किसी अन्य ने नहीं भरा पर्चा

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन था और हामु के अलावा अन्य किसी ने पर्चा नहीं भरा. नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार को है. हामु के नामांकन पत्र की छंटनी और नाम वापसी की तारीख समाप्त होने के बाद शुक्रवार को परिणाम को घोषणा की जाएगी.

अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले के लुमला सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शेरिंग हामु एकमात्र उम्मीदवार हैं. एक चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

भाजपा उम्मीदवार की जीत पर शुक्रवार को लगेगी मुहर

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन था और हामु के अलावा अन्य किसी ने पर्चा नहीं भरा. नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार को है. हामु के नामांकन पत्र की छंटनी और नाम वापसी की तारीख समाप्त होने के बाद शुक्रवार को परिणाम को घोषणा की जाएगी.

पीपीए ने अपने उम्मीदवार का नाम लिया वापस

हालांकि, राज्य की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक ग्राम प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और नामांकन दाखिल नहीं किया.

Also Read: अदाणी मुद्दे पर राहुल गांधी आक्रामक, सदन में लहराया पोस्टर, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप, बीजेपी का पलटवार

ताशी की मृत्यु के कारण सीट पर हो रहे उपचुनाव

अधिकारी ने बताया, भाजपा प्रत्याशी शेरिंग हामु उपचुनाव में एकमात्र प्रत्याशी हैं. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र की छंटनी बुधवार को की जाएगी. हामु सीट से पूर्व विधायक जाम्बे ताशी की पत्नी हैं. ताशी की मृत्यु के कारण सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं.

Also Read: रामगढ़ उपचुनाव 2023 : सुनीता चौधरी ने किया नामांकन, सुदेश महतो बोले- मजबूती के साथ चुनाव जीतेगा NDA,देखें Pics

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >