‘अरे यहीं रह जाओ ना’, शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों से कर दी भावुक अपील

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में कहा, मेरा मन आज भावविभोर है. आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है. लेकिन दिल के किसी कोने में गंभीर उदासी भी छायी हुई है. तीन दिन तक आपका साथ रहा. इंदौर आपके साथ एकरूप हो गया.

Pravasi Bharatiya Divas: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए भावुक हो गये. उन्होंने प्रवासी भारतीयों को अपने देश में ही रहने का आग्रह कर दिया. संबोधन के दौरान उन्होंने सम्मेलन को बेटी की शादी से तुलना कर दी.

अरे यहीं रह जाओ ना : प्रभावी भारतीयों से शिवराज सिंह की भावुक अपील

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में कहा, मेरा मन आज भावविभोर है. आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है. लेकिन दिल के किसी कोने में गंभीर उदासी भी छायी हुई है. तीन दिन तक आपका साथ रहा. इंदौर आपके साथ एकरूप हो गया. उन्होंने आगे कहा, सचमुच में इंदौर ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तैयारी वैसी की जैसी तैयारी बेटी की शादी के लिए की जाती है. अपनी बेटी की शादी की तरह इंदौर ने स्वागत और सत्कार किया. लेकिन जब विदाई का वक्त आता है, तो दिल भर आता है. तीन दिन तक आनंद और उल्लास से भरा रहा. तीन दिन कैसे गुजर गये, यह बता भी नहीं चला. और अब मन सोचकर भारी हो रहा है कि आप छोड़कर चले जाओगे. अरे यहीं रह जाओ ना. जो बात इस जगह, कहीं पर नहीं.

विश्व का कल्याण तब होगा जब पर्यावरण बचेगा – चौहान

इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण को लेकर भी बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा, भारत का मंत्र है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो. विश्व का कल्याण तब होगा जब पर्यावरण बचेगा.

Also Read: सीएम शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अच्छी खासी पंजाब कांग्रेस का कर दिया कबाड़ा

प्रवासी भाइयों और बहनों के लिए दिलों में हमेशा विशेष स्थान रहेगा : राष्ट्रपति

मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, हमारे प्रवासी भाइयों और बहनों के लिए हमारे दिलों में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा, न केवल विस्तारित परिवार के सदस्यों के रूप में बल्कि भारत के विकास में जिम्मेदार हितधारकों के रूप में.

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए केंद्र के दिग्गज मंत्री

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान डॉ एस. जयशंकर ने कहा, हमारे प्रवासी भारतीयों ने कई क्षेत्रों में समर्पण और प्रतिबद्धता के असाधारण गुणों का प्रदर्शन करके हमें गौरवान्वित किया है. इस सम्मेलन से यह स्पष्ट है कि भारतीय प्रतिभा, कौशल और प्रथाओं की वैश्विक मांग और बढ़ेगी. जबकि केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, अपने साथ पूरे विश्व को उठाने का काम प्रवासी भारतीयों ने किया है. 138 करोड़ भारतीयों में 3 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं. PM मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सारे देशों के साथ कुटनीतिक संबंध बनाकर प्रवासियों को एक नया सम्मान दिलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >