Anuj Kannaujiya Encounter : कितना खतरनाक था मुख्तार अंसारी का शूटर अनुज कनौजिया? यूपी पुलिस ने झारखंड में घुसकर मारा

Anuj Kannaujiya Encounter : झारखंड के जमशेदपुर में मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया. बदमाश अनुज कनौजिया को यूपी और झारखंड की संयुक्त टीम ने मार गिराया. वह मुख्तार गिरोह का शूटर था. उसपर ढाई लाख का इनाम था.

Anuj Kannaujiya Encounter : झारखंड के जमशेदपुर में मुठभेड़ में 2.5 लाख रुपये के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया गया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया, “जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारी गोलीबारी में मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर अनुज कनौजिया मारा गया.” मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में कनौजिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं. टीम का नेतृत्व कर रहे एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही को गोली लगी है.

अनुज कनौजिया कितना बड़ा अपराधी था?

अनुज कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास बहुत लंबा था. उसपर मऊ के अलावा गाजीपुर जिले में मामले दर्ज हैं. अनुज पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में सबसे ज्यादा छह मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन केस इस अपराधी पर दर्ज थे. तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी उसपर दर्ज था. इसके अलावा अन्य थाने में भी केस दर्ज करवाया गया था.

ये भी पढ़ें : ‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति 

फरार अपराधी अनुज कनौजिया पर बीते गुरुवार को इनाम की राशि बढ़ा दी गई थी. इसे बढ़ाकर ढाई गुना कर दिया गया था. घोषित राशि ढाई लाख रुपये हो गई थी. इससे पहले इनाम की राशि एक लाख रुपये थी. फरार आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर था. आरोपी चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का रहने वाला था.

अनुज कनौजिया का साथी फरार

शनिवार देर रात यूपी पुलिस ने झारखंड एटीएस की टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में अपराधी अनुज कनौजिया को मार गिराया गया जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया. मुठभेड़ के दौरान उत्तर प्रदेश एटीएस के डीएसपी पीके शाही भी घायल हो गए जिनके हाथ के नीचे गोली लगी है. फिलहाल यूपी पुलिस और झारखंड पुलिस पूरे इलाके की तलाशी ले रही है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >