अन्ना यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में NCW ने लिया संज्ञान, पीड़िता के लिए सुरक्षा की मांग

Anna University student Physical Assault Case: चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है.

Anna University student Physical Assault Case: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दुष्कर्म पीड़िता के लिए सुरक्षा की मांग की है. एनसीडब्ल्यू ने कहा, आरोपी एक आदतन अपराधी है, तमिलनाडु पुलिस पिछले मामलों में कार्रवाई करने में विफल रही है. इस लापरवाही ने उसे ऐसे अपराध करने के लिए प्रोत्साहित किया है. तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है. एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया राहतकर ने तमिलनाडु के डीजीपी को पीड़िता के लिए मुफ्त हेल्थ केयर और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही आरोपियों को सख्त सजा देने के लिए एफआईआर में बीएनएस, 2023 की धारा 71 जोड़ने का निर्देश दिया है. महिला आयोग ने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक रूप से उजागर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है”.

छात्रा के दुष्कर्म मामले में बिरयानी विक्रेता गिरफ्तार

अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोप को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बिरयानी विक्रेता है. पुलिस ने बताया, ‘‘जांच के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर कोट्टूर (कॉलेज के पास का एक इलाका) के ज्ञानशेखरण को गिरफ्तार किया गया है. संदिग्ध ने अपना इकबालिया बयान दिया है. वह फुटपाथ पर बिरयानी की दुकान लगाता है.’’

पीड़िता ने अपनी शिकायत में क्या बताया?

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह 23 दिसंबर 2024 को रात लगभग आठ बजे कॉलेज परिसर में पुरुष मित्र से बात कर रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकाया. छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया.

यह भी पढ़ें: चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस में इंजीनियरिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

AIADMK ने किया प्रदर्शन

तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले के विरोध में प्रदर्शन किया. AIADMK ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >