Andhra Pradesh: तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान भगदड़ - 6 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, VIDEO

Andhra Pradesh Tirupati stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ से 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बेहोश हो गए.

Andhra Pradesh Tirupati stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 6 भक्तों की मौत हो गई है.जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों के परिवारों से मिलेंगे सीएम चंद्रबाबू नायडू

तिरुपति भगदड़ पर टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के चेयरमैन बीआर नायडू ने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, 6 तीर्थयात्रियों की जान चली गई. अभी तक केवल एक तीर्थयात्री की पहचान हो पाई है, जबकि अन्य की पहचान होनी बाकी है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस घटना को लेकर बहुत गंभीर हैं और उन्होंने टेलीकांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों के प्रबंधन पर असंतोष व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह 11:45 बजे मृतकों के परिवारों से मिलेंगे. सीएम ने चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए और वे इस मुद्दे पर अपडेट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं.”

पीएम मोदी ने जताया दुख

तिरुपति भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. पीएमओ ने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएं. आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.”

सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने फोन पर राहत और बचाव कार्य का लिया जाएजा

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में भक्तों की मौत पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की. सीएमओ ने बताया, सीएम ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >