Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में टीडीपी कार्यकर्ताओं का बवाल, बंद बेअसर

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के आह्वान को सोमवार को कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली.

टीडीपी कार्यकर्ताओं ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में आज आंध्र प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया था. मालूम हो भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया. फिर कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

टीडीपी के बंद का आंध्र प्रदेश में कुछ खास असर नहीं

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के आह्वान को सोमवार को कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली और राज्य के कई हिस्सों में सुबह कारोबार सामान्य रहा. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (कानून एवं व्यवस्था) शंख ब्रत बागची के अनुसार, राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पी. जगदीश ने कहा कि जिले के राजामहेंद्रवरम और केंद्रीय कारागार के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां नायडू इस समय बंद हैं.

पुलिस ने डीटीपी के कई कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

पुलिस को राज्य में कुछ स्थानों पर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे तेदेपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करते देखा गया. तेदेपा के अध्यक्ष के अत्चन्नायडू सहित कई वरिष्ठ नेताओं को उनके संबंधित स्थानों से एहतियातन हिरासत में ले लिया गया. आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े शहर विशाखापत्तनम में सुबह के समय बंद का सामान्य जनजीवन पर कोई असर नहीं देखा गया. सरकारी और निजी वाहन आम दिनों की तरह चलते दिखे.

चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत ने करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार घोटाले में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को रविवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. नायडू को कड़ी सुरक्षा के साथ विजयवाड़ा से लगभग 200 किलोमीटर दूर राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल ले जाया गया है.

Also Read: चंद्रबाबू नायडू की क्यों हुई गिरफ्तारी? सीआईडी ने बताया मुख्य साजिशकर्ता, जानें पूरा मामला

सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को किया था गिरफ्तार

सीआईडी दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नांदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी विशेष बस में सो रहे थे. चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के लगभग 36 घंटे बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत ने रविवार शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर रिमांड आदेश जारी किया.

चंद्रबाबू नायडू पर 370 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का है आरोप

आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता पी सुधाकर रेड्डी ने बताया, यह 370 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला है. अदालत ने हमारी दलीलें स्वीकार कीं. आंध्र प्रदेश के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख एन संजय ने शनिवार को कहा था कि नायडू को कौशल विकास निगम में धन के कथित दुरुपयोग से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिससे राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >