Andhra Pradesh Scam: चंद्रबाबू नायडू की हाउस कस्टडी की याचिका खारिज, करोड़ों के भ्रष्टाचार का है आरोप

चंद्रबाबू नायडू का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा के नेतृत्व में वकीलों की एक टीम ने खतरे की आशंका का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को घर में हिरासत में रखने के लिए सोमवार को एक याचिका दायर की थी.

आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा की एक निचली अदालत ने करोड़ों रुपये के कथित घोटाले से संबंधित मामले में गिरफ्तार तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की नजरबंदी की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी. नायडू के वकील जयकर मट्टा ने ‘बताया कि नजरबंदी का अनुरोध खारिज कर दिया गया.

जेल में खतरे की आशंका को लेकर दायर की गयी थी याचिका

चंद्रबाबू नायडू का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा के नेतृत्व में वकीलों की एक टीम ने खतरे की आशंका का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को घर में हिरासत में रखने के लिए सोमवार को एक याचिका दायर की थी. नायडू को ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं चंद्रबाबू नायडू

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं. उनपर कथित कौशल विकास निगम करोड़ों रुपये घोटाले का आरोप है.

Also Read: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी एक राजनीतिक प्रतिशोध है : ममता बनर्जी

राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में बंद हैं नायडू

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा की एक अदालत द्वारा करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रविवार देर रात राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार ले जाया गया. नायडू विजयवाड़ा से पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम तक लगभग 200 किलोमीटर की यात्रा के बाद जेल पहुंचे थे. पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक पी जगदीश ने बताया, चंद्रबाबू नायडू रविवार देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर जेल पहुंचे.

जेल में घर का बना खाना, दवाएं और विशेष कमरा में रहने की मिली इजाजत

न्यायिक हिरासत के दौरान नायडू को अदालत द्वारा दी गई सुविधाओं में घर का बना खाना, दवाएं और एक विशेष कमरा शामिल है. 73 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को उनके जीवन को कथित संभावित खतरे के मद्देनजर जेल के अंदर रहने के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराया गया है. नायडू के बेटे और तेदेपा महासचिव नारा लोकेश अपने पिता के साथ साथ जेल के गेट तक गए और वहां से जाने से पहले कुछ देर तक बाहर इंतजार करते रहे.

चंद्रबाबू नायडू पर 370 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता पी सुधाकर रेड्डी ने बताया, यह 370 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला है. आंध्र प्रदेश के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के प्रमुख एन संजय ने कहा था कि नायडू को कौशल विकास निगम में धन के कथित दुरुपयोग से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिससे राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी की टीम ने शनिवार को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि सीआईडी के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था. नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे.

टीडीपी ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को बताया साजिश

टीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा था, 10 सितंबर को नायडू दंपती की शादी की सालगिरह थी और नौ सितंबर को टीडीपी प्रमुख को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया. उन्हें रात भर सीआईडी कार्यालय में बैठाने की साजिश रची गई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने दंपति को उनकी शादी की सालगिरह की खुशी से वंचित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >