Anant-Radhika Wedding Reception: अनंत-राधिका की पार्टी में उतरे सितारे, देखें कौन-कौन हुए शामिल

Anant-Radhika Wedding Reception: एशिया के सबसे अमिर व्यक्ति और दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बहू राधिका की शादी की पार्टी रविवार को आयोजित किया गया.

Anant-Radhika Wedding Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया के स्टार शामिल हुए. मुकेश अंबानी ने मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर को दुल्हन की तरह सजा दिया था. जहां मेहमान फोटो सूट करा रहे थे, वहां बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा का पोस्ट लगाया था.

बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के स्टार शामिल हुए. जिसमें तमन्ना भाटिया, भाग्यश्री, रवि किशन, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, राजीव शुक्ला, सुभाष घई, दिव्या खोसला कुमार, राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा, बॉबी देओल, अनु मलिक, गोविंदा, नुसरत जहां, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ शामिल हुए.

अनंत-राधिका की पार्टी में शामिल हुए खेल जगत के दिग्गज

अनंत अंबानी और राधिका की शादी की पार्टी में खेल जगत के दिग्गज भी शामिल हुए. क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और पत्नी रीवाबा जडेजा, पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी शामिल हुए.

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने सभी मेहमानों को स्वागत किया

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने सभी मेहमानों को स्वागत किया. उन्होंने कहा, मैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं. आप हमारे उत्सव का हिस्सा बने, आपकी भागीदारी के लिए धन्यवाद. मुझे उम्मीद है कि आप सभी का अच्छे से ख्याल रखा गया होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >