अनंत अंबानी ने मेस्सी को गिफ्ट की घड़ी, जानें कितनी है कीमत

Anant Ambani Gift Lionel Messi : फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने जामनगर के वन्य जीव संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा किया. इसकी कई तस्वीरें सामने आईं हैं. इस दौरान अनंत अंबानी ने मेसी को खास घड़ी गिफ्ट की.

Anant Ambani Gift Lionel Messi : फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने गत मंगलवार को जामनगर स्थित वन्य जीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अनंत अंबानी द्वारा स्थापित इस केंद्र में संरक्षण टीमों के साथ बातचीत की. अनंत अंबानी ने मेसी को एक खास गिफ्ट दिया. अनंत ने उन्हें 1.2 मिलियन डॉलर यानी 10.91 करोड़ रुपये की घड़ी दी. यह रिचर्ड मिल आरएम 003–वी2 जीएमटी टर्बिलन एशियन एडिशन की घड़ी है. रिचर्ड मिल स्विट्जरलैंड की कंपनी है जो बहुत ही फेमस है. इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से एक माना जाता है.

मेस्सी के हाथ में आरती की थाली

वनतारा का काम सराहनीय है: लियोनेल मेसी

फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने वनतारा संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने देखा कि कैसे बचाए गए बड़े वन्य जीवों जैसे बाघ, तेंदुआ, हाथी, शाकाहारी जानवर और सरीसृपों की देखभाल की जाती है. मेसी ने देखभाल करने वालों और पशु के डॉक्टरों से बातचीत कर इलाज, पोषण और पुनर्वास की जानकारी ली. जारी बयान में मेसी ने कहा कि वनतारा का काम सराहनीय है. यहां जानवरों को जिस तरह बचाया जाता है और बेहतर देखभाल दी जाती है, वह बेहद प्रभावशाली है.

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और रोड्रिगो डी पॉल, गुजरात के जामनगर में

मेस्सी ने कहा कि हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है. हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें.

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और रोड्रिगो डी पॉल, उरुग्वे के फुटबॉलर लुइस सुआरेज, अनंत अंबानी के साथ गुजरात के जामनगर में

इन राज्यों का दौरा किया मेस्सी ने

इससे पहले मेस्सी ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ का समापन किया. दिल्ली दौरे के साथ उनका तीन दिवसीय भारत दौरा पूरा हुआ, जिसने प्रशंसकों को जीवन भर की यादें दे दीं. उनके दौरे की शुरुआत शनिवार को कोलकाता में अव्यवस्थित रही थी लेकिन इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का उनका दौरा बेहद सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >