अनंत अंबानी का टीटीडी को तोहफा, 25 इलेक्ट्रिक बसों का दान, ड्राइवरों के वेतन का भी उठाएंगे खर्च

Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने की घोषणा की है. करीब 27.5 करोड़ रुपये की इस पहल के तहत कंपनी ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेगी और 50 बस चालकों के वेतन का खर्च भी वहन करेगी.

Anant Ambani: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की ग्रीन मोबिलिटी पहल अब और रफ्तार मिलेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मंदिर प्रशासन को 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने की घोषणा की है. करीब 27.5 करोड़ रुपये की लागत वाली इन बसों के साथ रिलायंस ड्राइवरों के वेतन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था भी करेगा. यह दान तिरुमला में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ड्राइवरों के वेतन और चार्जिंग स्टेशन की भी जिम्मेदारी

बसें दान करने के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने उनके संचालन की जिम्मेदारी भी उठाने का फैसला किया है. कंपनी 50 बस चालकों के वेतन का खर्च वहन करेगी और मंदिर परिसर में आधुनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी. इससे प्रशिक्षित मानवबल और चार्जिंग सुविधा जैसी दो बड़ी चुनौतियों का समाधान होगा.

तिरुपति मंदिर में किए भगवान के दर्शन

रविवार सुबह अनंत अंबानी ने तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने पारंपरिक सफेद धोती और सुनहरी जरी की किनारी वाली सफेद शॉल धारण की हुई थी. उन्होंने मंदिर की प्रातःकालीन सुप्रभात सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. मंदिर दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने तिरुमला की सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए अपने बाल भगवान को अर्पित किए.

टीटीडी की गोशाला के आधुनिकीकरण में भी मिलेगा सहयोग

अनंत अंबानी ने गुजरात स्थित रिलायंस की वनतारा वन्यजीव एवं पशु संरक्षण पहल की तर्ज पर टीटीडी की गोशाला के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देने का संकल्प लिया. इस पहल का उद्देश्य गोशाला में बेहतर सुविधाएं विकसित करना और पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल के आधुनिक प्रबंध उपलब्ध कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >