INS Ranvir: नौसेना के जहाज आईएनएस रणवीर में जोरदार विस्फोट, 3 नौसैनिक शहीद, जांच के आदेश दिये गये

Indian Navy INS Ranvir: भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि विस्फोट क्यों हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है, एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी मामले की जांच करेगी.

मुंबई में नौसेना के जहाज आईएनएस रणवीर में जोरदार विस्फोट हुआ है जिसकी वजह से तीन नौसेनाकर्मियों की मौत हो गयी है. आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान के क्रॉस कोस्ट ऑपरेशन पर तैनात था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था.

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि विस्फोट क्यों हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है, एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी मामले की जांच करेगी.

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आईएनएस रणवीर के आंतरिक डिब्बे में जोरदार विस्फोट हुआ. जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया और बड़ी क्षतिको बचाया. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि दुर्घटना में 11 नौसेना कर्मी घायल हुए है जिनका स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >