Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह की पत्नी और परिजनों से पंजाब पुलिस ने की पूछताछ, प्लेटिना बाइक बरामद

जिस बाइक पर ‘वारिस पंजाब डे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी जालंधर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने दी. जालंधर में एक स्थानीय चश्मदीद ने बताया, हमें आज सुबह पता चला जब पुलिस आई कि अमृतपाल अपने साथियों के साथ 18 मार्च को गांव में था.

कट्टरपंथी उपदेशक और ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश अब भी जारी है. पंजाब पुलिस उसकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस बीच पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के घर पर उनकी पत्नी, मां और परिजनों से पूछताछ की है. जबकि वह जिस प्लेटिना बाइक से भागा था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

अमृतपाल की पत्नी से विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ

पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों ने अमृतपाल की पत्नी किरण दीप से विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ की. साथ ही घर पर पुलिस ने मां और परिजनों से भी पूछताछ की.

जिस बाइक से भागा था अमृतपाल सिंह, पुलिस ने किया बरामद

जिस बाइक पर ‘वारिस पंजाब डे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी जालंधर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने दी. जालंधर में एक स्थानीय चश्मदीद ने बताया, हमें आज सुबह पता चला जब पुलिस आई कि अमृतपाल अपने साथियों के साथ 18 मार्च को गांव में था. उसने स्थानीय गुरुद्वारे में कपड़े बदले, खाना खाया और फिर मोटरसाइकिल से चला गया. बाबाजी, जिनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है, ने स्वीकार किया था कि अमृतपाल यहां आया था.

Also Read: Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह केस में अबतक क्या-क्या हुआ? जानें हर डिटेल

अमृतपाल को मदद देने वाले चार लोग गिरफ्तार, तस्वीरें जारी

पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने भगोड़े को पकड़ने में लोगों की मदद लेने के लिए सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं, जिनमें कुछ में उसने पगड़ी नहीं पहनी हुई है.

अपना रूप बदलकर अमृतपाल ने पुलिस को दिया चकमा

अमृतपाल शुरू में अपनी मर्सिडीज कार में था, लेकिन बाद में शनिवार को उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान वह एक ब्रेजा कार से भाग निकला. सोशल मीडिया पर सामने आई एक नयी तस्वीर में, अमृतपाल को गुलाबी पगड़ी और काला चश्मा पहने बाइक पर पीछे बैठे देखा जा सकता है. इससे संकेत मिला है कि उसने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना रूप बदलने की कोशिश की. सीसीटीवी फुटेज में उसे बाइक पर बैठे देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर सामने आए जालंधर टोल प्लाजा के एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल को ब्रेजा कार में देखा गया.

अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और गैर जमानती वारंट जारी

पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और गैर जमानती वारंट जारी किया है. जिन चार लोगों को अमृतपाल सिंह को भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उसमें मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और गुरभेज सिंह उर्फ भेजा शामिल है.

पुलिस ने जारी की अमृतपाल की तस्वीरें, एसयूवी जब्त

पंजाब पुलिस ने एसयूवी को जब्त कर लिया गया है और इसमें .315 बोर की एक राइफल, कुछ तलवारें तथा एक वॉकी-टॉकी सेट मिला है. पुलिस ने अलग-अलग पोशाक में अमृतपाल सिंह की सात तस्वीरें भी जारी कीं और लोगों से उसका पता लगाने में मदद करने की अपील की. आईजी ने कहा कि अमृतपाल को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और इस सिलसिले में अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >