Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान असम के डिब्रूगढ़ पहुंचा

Amritpal Singh Arrested: कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को 36 दिनों के बाद पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे मोगा पुलिस ने रोडेवाल गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था. इधर वारिस पंजाब दे प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

8:33 PM. 23 Apr 23 8:33 PM. 23 Apr

अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान असम के डिब्रूगढ़ पहुंचा

एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब से अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंच गया है.

7:08 PM. 23 Apr 23 7:08 PM. 23 Apr

अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ शिफ्ट, बढ़ायी गयी सुरक्षा

खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को पंजाब से असम की एक जेल में लाए जाने की खबरों के मद्देनजर डिब्रूगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा. डिब्रूगढ़ के जिस केंद्रीय कारागार में सिंह को रखा जाएगा वहां बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जेल परिसर के चारों ओर असम पुलिस के विशिष्ट ब्लैक कैट कमांडो, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और जेल सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. जेल के अंदर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा- किसने भागने में मदद की

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने बड़ा सवाल उठाया है. कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भारत विरोधी प्रचारक और आतंकवादियों के समर्थक अमृतपाल सिंह को पहली बार में भागने में किसने मदद की थी?

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

पंजाब में किसी भी हाल में शांति भंग नहीं होने देंगे, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद बोले संजय सिंह

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा, पंजाब की आप सरकार किसी भी हालत में पंजाब की शांति भंग नहीं होने देगी. लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. हमने दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख्त से सख्त कदम लेने की भी हिम्मत रखते हैं. सब लोग शांति बनाये रखें.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

पंजाब में किसी को माहौल खराब नहीं करने देंगे : आईजी सुखचैन गिल

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, पंजाब में किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

इन खबरों को भी पढ़ें

क्यों अमृतपाल की तलाश कर रही थी पुलिस! क्या है उसपर आरोप, जानिए कैसे पुलिस को चकमा दे रहा था भगोड़ा आरोपी

Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी से पहले गुरुद्वारे में किया प्रवचन, वीडियो वायरल

कौन है लोगों की भावनाओं को भड़काने वाला अमृतपाल सिंह? खालिस्तान के नाम पर चलाता था प्रोपगैंडा

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

पंजाब पुलिस ने बताया- कैसे हुई अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया, अमृतपाल सिंह के खिलाफ रासुका के तहत वारंट जारी किए गए, इन्हें आज सुबह तामील किया गया. उन्होंने आगे बताया, हमें विशेष सूचना मिली थी कि अमृतपाल सिंह रोडे गांव में है, उसे घेर लिया गया था और उसके फरार होने की कोई गुंजाइश नहीं थी.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

सरेंडर नहीं, पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद हुई अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी

आईजी पंजाब सुखचैन सिंह गिल ने बताया, पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया, इंटेलिजेंस से सूचना मिलने के बाद रोडे गांव को पूरी तरह से घेर लिया गया था. उसके बाद गुरुद्वारे से खालिस्तानी समर्थक को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले खबर आयी थी कि अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

NSA के तहत हुई अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी, डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जा रहा

IG पंजाब सुखचैन गिल ने बताया, अमृतपाल सिंह को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, अमृतपाल को रोडे से सुबह 6.45 बजे गिरफ्तार किया गया. आईजी ने बताया, पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद अमृतपाल सिंह को पकड़ा गया. उन्होंने यह भी बताया कि रोडेवाल गुरुद्वारे में अमृतपाल सिंह के होने की जानकारी इंटेलिजेंस ने दी थी. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

अमृतपाल पर दर्ज हैं दर्जनों मामले

अमृतपाल तथा उसके साथियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य पैदा करने, हत्या का प्रयास करने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और लोक सेवकों के काम में बाधा पैदा करने से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

18 मार्च से फरार चल रही था अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही फरार चल रहा था. पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

अमृतपाल ने सरेंडर से पहले किया प्रवचन

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह रोडेवाल गुरुद्वारे में सरेंडर से पहले शरण ले रखी थी. पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले उसने वहां प्रवचन भी किया. अमृतपाल सिंह का प्रवचन करते हुए वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

रोडेवाल गुरुद्वारे में सिंह साहिब ज्ञानी जसबीर सिंह ने बताया कैसे अमृतपाल सिंह की हुई गिरफ्तारी

मोगा के रोडेवाल गुरुद्वारे में सिंह साहिब ज्ञानी जसबीर सिंह रोडे ने वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बारे में बताया.

6:45 PM. 23 Apr 23 6:45 PM. 23 Apr

पंजाब के जिलों में हाई अलर्ट जारी

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बारे में पुष्टि की. पुलिस ने लोगों को अलग सूचना सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचने की सलाह दी है.

3:03 PM. 23 Apr 23 3:03 PM. 23 Apr

असम के डिब्रूगढ़ जेल में रहेगा अमृतपाल सिंह

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा. बठिंडा से उसे डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है. इसी जेल में अमृतपाल सिंह के समर्थकों को भी रख गया है.

मुख्य बातें

Amritpal Singh Arrested: कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को 36 दिनों के बाद पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे मोगा पुलिस ने रोडेवाल गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था. इधर वारिस पंजाब दे प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >