अमित शाह ने त्रिपुरा में कहा- बाॅर्डर इलाकों में डेमोग्राफिक चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Amit Shah : गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफिक चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने घुसपैठ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और इसके रोकथाम के बारे में प्रोजेक्ट शुरू करने का ऐलान किया.

Amit Shah : गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के भारत-बांग्लादेश सीमा पर कहा कि हम डेमोग्राफिक चेंज की इजाजत किसी कीमत पर नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की सीमा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह ऐलान लंकामुरा सीमा चौकी पर बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए किया. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सीआरपीएफ और बीएसएफ के सभी जवान एक पेड़ को अपना भाई बहन या बच्चा मानकर पूरी श्रद्धा से उसकी देखभाल कर रहे हैं.

डेमोग्राफिक चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेतावनी के अंदाज में कहा कि सीमावर्ती राज्यों में किसी भी डेमोग्राफिक चेंज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने घुसपैठ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया. उन्होंंने घुसपैठ को रोकने के लिए सख्त निगरानी और स्मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि चाहे त्रिपुरा हो, चाहे पश्चिम बंगाल या फिर बिहार, हम किसी भी कीमत पर डेमोग्राफिक चेंज नहीं होने देंगे. यह हमारा अटल विश्वास और अटल संकल्प है.

स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट के माध्यम से की जाएगी निगरानी


केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि सीमा की सुरक्षा को बेहतर और मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से स्मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू की जा रही है. इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के सात से आठ स्थानों पर लागू किया जाएगा. इसमें आधुनिक तकनीक और स्थानीय प्रशासन का समन्वय शामिल किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शून्य से लेकर 15 किलोमीटर के दायरे में किसी भी अनधिकृत अतिक्रमण को बिल्कुल बर्दाश्त न करने (Zero-tolerance) की नीति अपनाई गई है. गृहमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कट्टरपंथी केंद्रों,संदिग्ध वाहनों और फर्जी कंपनियों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं.

एक पेड़ मां के नाम कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं


विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत ब‍ांग्लादेश बॉर्डर को जोड़ने वाली लंकामुरा सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि यहां चौकी स्थापना के लिए कितने पेड़ों को काटना पड़ा, लेकिन खुशी इस बात की है कि हमारे जवान पेड़ लगाने का कार्य कर रहे हैं. गृहमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम, यह सरकारी आदेशों से प्रेरित कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमारी स्वाभाविक आदत होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >