केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी गुट ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को ध्वस्त कर दिया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर समन्वित ऑपरेशन चलाया.
200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
अमित शाह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नेटवर्क से जुड़े 200 से ज्यादा ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया कि इन गिरफ्तारियों से संभावित विध्वंसक हमलों की साजिश को नाकाम किया गया.
हथियारों का जखीरा बरामद
ऑपरेशन के दौरान IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले CCTV कैमरे समेत कई सामान बरामद किए गए.
आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति का उदाहरण है. उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क कथित तौर पर कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था और ISI से फंडिंग हासिल कर रहा था.
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी
