भारी बारिश से उत्तर भारत में मची तबाही, उफान पर नदी-नाले, कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी

बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कल और परसो यानी 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा कर दी है. इसी तरह दिल्ली और हरियाणा में भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है.

उत्तर भारत में मानसून की फुहार से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में  भारी बारिश के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की हालत सबसे ज्यादा खराब है. तेज बरसात के कारण कई शहर पानी-पानी हो गये हैं. भारी बारिश को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली मेंं लगातार हो रही बारिश के कारण कल यानी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे.

भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी

बारिश से पानी-पानी सिर्फ दिल्ली ही नहीं हुआ है. हिमाचल में भी भारी बारिश के कारण मकान से लेकर कई वाहन चक बह गये हैं. सड़के तालाब बन चुकी है. बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कल और परसो यानी 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार से ही जोरदार बारिश हो रही है, जिससे सड़क पानी से भर चुकी है. नदिया उफान पर हैं.

इधर, हरियाणा में भी पानी से कोहराम मचा हुआ है. प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सरकार और जिला प्रशासन ने गुरुग्राम के सभी स्कूलों को कल बंद करने का आदेश जारी किया है. गुरुग्राम के डीसी ने कहा है कि व्यापक जनहित में और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए गुरुग्राम जिले में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कल यानी 10 जुलाई 2023 को बंद रखने का निर्देश दिया जाता है.

दिल्ली-हिमाचल पानी-पानी

गौरतलब है कि दिल्ली के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कसोल इलाके में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कई कारें बह गईं. वहीं, ब्यास नदी में उफान के कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है. प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन और पहाड़ों से चट्टान खिसकने से मंडी कुल्लू राजमार्ग बंद हो गया है. वहीं, दिल्ली में भी भारी बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई है. पूरे दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं.

Also Read: Weather: मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड ने हिमाचल में मचाई तबाही, 5 लोगों की मौत, बह गई दुकानें और गाड़ियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >