आलिया भट्ट, अल्लु अर्जुन समेत इन्हें मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवार्ड

69th Film Festival Award: साल 2021 में भारतीय सिनेमा की ओर से पेश किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया. इस फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नामों की घोषणा सितंबर में ही कर दी गई थी.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक है. इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया. बीते 24 अगस्‍त को फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा की गई थी. आज 17 अक्‍टूबर को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को सम्‍मानित किया. इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कई सुपरहिट स्टार्स ने श‍िरकत की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को फिल्म जगत का सर्वोच्च दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया. भारतीय सिनेमा जगत का यह सर्वोच्च पुरस्कार ग्रहण करने वाली वहीदा रहमान आठवीं महिला कलाकार हैं. यहां विज्ञान भवन में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण करने के बाद वहीदा रहमान ने इसे अपने प्रिय फिल्म जगत और इसके विभिन्न विभागों को समर्पित किया.

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंच पर पहुंचीं रहमान ने बताया कि फिल्म निर्माण किस प्रकार एक आपसी सहयोग प्रक्रिया है. उन्होंने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, मैं बहुत सम्मानित और आभारी हूं. लेकिन आज मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह मेरी प्रिय फिल्म इंडस्ट्री की वजह से है. सौभाग्य से, मुझे शीर्ष निर्देशकों, निर्माताओं, फिल्मकारों, तकनीशियनों, लेखकों, संवाद लेखकों, संगीत निर्देशकों और संगीतकारों के साथ काम करने का मौका मिला.

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया.

अभिनेता अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा में उनके शानदार अभिनय के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया. एक्टर को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में पुष्पा राज के रोल के लिए सम्मानित किया गया.

अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले आर माधवन को उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.

जानी मानी अभिनेत्री पल्लवी जोशी को फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >