अजित पवार के साथ सीक्रेट मीटिंग में शरद पवार को बड़ा ऑफर? टेंशन में कांग्रेस, राउत ने दिया बड़ा रिएक्शन

अजित पवार द्वारा शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की पेशकश की खबरों पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा, अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वह शरद पवार को ऑफर दे सकें. अजित पवार को शरद पवार साहब ने बनाया है अजित पवार ने शरद पवार को नहीं बनाया.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच पिछले दिनों पुणे में हुई सीक्रेट मीटिंग को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. इस मामले में अब खबर आ रही है कि भतीजे अजित ने उस बैठक में चाचा शरद पवार को बड़ा ऑफर दिया है. इस खबर से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं.

अजित पवार के चाचा शरद को ऑफर दिये जाने पर संजय राउत का बड़ा बयान

अजित पवार द्वारा शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की पेशकश की खबरों पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा, अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वह शरद पवार को ऑफर दे सकें. अजित पवार को शरद पवार साहब ने बनाया है अजित पवार ने शरद पवार को नहीं बनाया. 60 वर्ष से भी ज्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताया है और 4 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं. उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है.

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का दावा, बीजेपी ने अजित पवार के जरिये शरद पवार को बड़े ऑफर की पेशकश की

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया है कि बीजेपी ने अजित पवार के जरिये शरद पवार को बड़े ऑफर की पेशकश की है. चव्हाण के इस दावे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गयी है. एक अखबार के अनुसार अजित पवार ने अपने चाचा शरद को केंद्र में कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग के अध्यक्ष पद का ऑफर दिया है.

Also Read: Maharashtra News: हम किसी भ्रम में नहीं… बोले शरद पवार- मुंबई में महा विकास आघाड़ी गठबंधन की करेंगे सफल बैठक

शरद पवार और अजित पवार की ‘गुप्त बैठक’ चिंता का विषय : महाराष्ट्र कांग्रेस

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने अजित पवार और शरद पवार के बीच सीक्रेट मीटिंग के बाद कहा था, दोनों नेताओं की बैठक पार्टी के लिए चिंता का विषय है. शरद पवार महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा हैं जिसमें उनकी पार्टी के साथ शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस शामिल हैं जबकि उनके भतीजे अजित पवार पिछले माह एनसीपी को तोड़ अपने समर्थकों के साथ राज्य की एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में शामिल हो गए थे. पटोले ने कहा था, यह हमारे लिए चिंता का विषय है और हम शरद पवार और अजित पवार की गुप्त बैठकों को स्वीकार नहीं करते. हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेता चर्चा करेंगे. ‘इंडिया’ गठबंधन में भी इस पर चर्चा की जाएगी, इसलिए यह मेरे लिए उचित नहीं होगा कि मैं इस पर आगे बात करूं. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हर उस दल या नेता से हाथ मिलाने का फैसला किया है जो भाजपा का विरोध करने को इच्छुक है. ऐसे में इन कयासों में कोई सच्चाई नहीं है कि कांग्रेस शरद पवार को साथ लिए बिना अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है.

अजित पवार के साथ बैठक के बाद शरद पवार ने कहा था, कोई बीजेपी में नहीं जाएगा

अजित पवार के साथ सिक्रेट बैठक के बाद शरद पवार ने बयान दिया था और कहा था कि यह बैठक कोई सीक्रेट नहीं थी. वो परिवार के सबसे वरिष्ठ हैं और वैसे में एक-दुसरे मिलना कोई बड़ी बात नहीं है. शरद पवार ने अपने गृहनगर बारामती में लोगों से कहा था कि कुछ लोगों ने अलग रास्ता अपनाया है लेकिन जब उनको स्थिति का अहसास होगा तो वे अपने रुख को बदल सकते हैं. उन्होंने कहा, वे लोग अपना रुख बदलें या नहीं, हम अपने रास्ते से नहीं हटेंगे जिसे हमने चुना है. शरद पवार ने कहा, मैंने महाराष्ट्र (मतदाताओं) से कहा है कि किसी के लिए मतदान करिए और अब मैं उनसे यह नहीं कह सकता कि किसी और के लिए मतदान करें जिसका हमने लंबे समय से विरोध किया है. शरद पवार ने कहा कि वह गुरुवार को बीड में जनसभा का आयोजन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >