दुर्घटना के वक्त अजित पवार VT-SSK/LJ45 प्लेन में सवार थे, कौन सी कंपनी बनाती है इसे? क्या है स्पेसिफिकेशन?

Ajit Pawar Plane Crash Details: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई. यह हादसा बारामती में लैंडिंग में दौरान हुआ. उनके विमान की डिटेल भी अब सामने आ गई है. अजित पवार Learjet 45XR के एक मिड-साइज बिजनेस जेट पर सवार थे.

Ajit Pawar Plane Crash Details: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह मुंबई से बारामती जा रहा एक चार्टर्ड विमान रनवे पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया. विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार भी सवार थे. अधिकारियों के मुताबिक, इस विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब अजित पवार (66 वर्ष) का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतर रहा था. 

घटना के बाद विमान की तकनीकी पहचान और सवारियों के विवरण सार्वजनिक किए गए हैं. हादसे में सवार विमान Learjet 45XR प्रकार का था, जिसका कोड LJ45 है. विमान का पंजीकरण नंबर VT-SSK है और इसे VSR Ventures Pvt Ltd कंपनी चला रही थी. विमान की Mode S पहचान 80143D दर्ज है.

दुर्घटना के बाद जांच में लगे सुरक्षाकर्मी. फोटो- pti.

Learjet 45XR एक मिड-साइज बिजनेस जेट है, जिसे बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस के Learjet डिविजन ने बनाया था. यह Learjet परिवार की पहली पूरी तरह नई डिजाइन मानी जाती है, यानी इसे पुराने मॉडल के ढांचे पर नहीं बल्कि नए सिरे से विकसित किया गया था. इसका विकास 1990 के दशक में शुरू हुआ, पहली उड़ान 1995 में हुई और बाद में इसे उड़ान संचालन की आधिकारिक मंजूरी मिली. इसके बाद यह कॉर्पोरेट और वीआईपी यात्रा के लिए लोकप्रिय बिजनेस जेट बन गया.

दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोग. फोटो- pti.

तकनीकी रूप से यह विमान तेज और लंबी दूरी तय करने में सक्षम माना जाता है. इसकी रेंज लगभग 1,970 समुद्री मील (करीब 3,600 किमी) तक बताई जाती है और यह तेज क्रूज स्पीड से उड़ान भर सकता है. केबिन फ्लैट-फ्लोर डिजाइन वाला होता है, जिसमें आमतौर पर आठ यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, सामान रखने की जगह और छोटा टॉयलेट सेक्शन भी होता है. इसमें दो टर्बोफैन इंजन लगे होते हैं, जबकि XR वर्जन में बेहतर टेकऑफ परफॉर्मेंस और गर्म मौसम में भी बेहतर उड़ान क्षमता दी गई थी.

दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोग. फोटो- pti.

शुरुआती वर्षों में इस मॉडल में कुछ तकनीकी समस्याएँ सामने आई थीं, लेकिन बाद में इसे भरोसेमंद बिजनेस जेट के रूप में भी देखा जाने लगा. दुनिया भर में सैकड़ों Learjet 45 और 45XR विमान डिलीवर किए गए. बारामती में जिस चार्टर्ड विमान हादसे का जिक्र हो रहा है, वह भी इसी मॉडल का Learjet 45XR था.

अजीत पवार का दुर्घटनाग्रस्त विमान. फोटो- pti.

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के शुरुआती इनपुट के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब विमान बारामती एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था. बताया जा रहा है कि विमान रनवे के शुरुआती हिस्से के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे इलाके को घेर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 5 लोग सवार थे. अजित पवार (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री), 1 PSO (सुरक्षा अधिकारी), 1 अटेंडेंट और 2 क्रू मेंबर (पायलट इन कमांड + फर्स्ट ऑफिसर).

दुर्घटना के बाद जांच में लगे सुरक्षाकर्मी. फोटो- pti.

जानकारी के मुताबिक, अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनाव से जुड़ी एक जनसभा में शामिल होने जा रहे थे. वह मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुनियादी ढांचा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में हिस्सा लिया था. हादसे के कारणों को लेकर अभी अटकलें ही लगाई जा रही हैं. तकनीकी खराबी, मौसम या लैंडिंग के दौरान किसी अन्य समस्या की जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल करेंगी.

ये भी पढ़ें:- करोड़ों के मालिक थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, जानिए अजित पवार का बिजनेस पोर्टफोलियो और उनकी कुल संपत्ति

ये भी पढ़ें:- अजित पवार का आखिरी पोस्ट, हादसे से ठीक पहले लिखा था भावुक मैसेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >