Air India की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान की मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आया सामने

Air India: सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की विमान AI174 को मंगोलिया के उलानबटार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन उतरना पड़ा. जिसके बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई. हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया और उन्हें जरूरी सहायता पहुंचाई गई. इस मामले में विमानन कंपनी का बयान भी आया है. मामला 2 नवंबर का है.

Air India: एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया- “2 नवंबर 2025 को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI174 को मंगोलिया के उलानबटार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन उतरना पड़ा. हमारे सहयोगियों और स्थानीय अधिकारियों की मदद से, एयर इंडिया ने यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान की. उन्हें विमान में भोजन परोसा गया और विमान से उतार दिया गया. हवाई अड्डे पर आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उनके ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है, जबकि एयर इंडिया उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य, दिल्ली, पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है.”

एयर इंडिया ने असुविधा के लिए जताया खेद

एयर इंडिया ने अचानक मार्ग परिवर्तन से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है. विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा- “सुरक्षा के हित ऐसा फैसला लिया गया था. यात्रियों की कोई परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >