Air India Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 32 मृतकों का DNA मैच, विमान हादसे में गई थी जान

Air India Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर के डीएनए नमूने का उनके परिजनों के डीएनए नमूनों से मिलान हो गया है. इसके अलावा 32 अन्य मृतकों के डीएनए का भी मिलान हो गया.

Air India Plane Crash: रूपाणी एयर इंडिया के उस विमान में सवार थे जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए नमूने आज सुबह 11.10 बजे (उनके परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने से) मेल खा गए.’’ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रूपाणी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें डीएनए मिलान के बारे में जानकारी दी.

डीएनए टेस्ट से 32 मृतकों की शिनाख्त हुई

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 32 लोगों की शिनाख्त डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है और अब तक 14 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने बताया कि अब तक जितने भी शवों की शिनाख्त की गई है उनका संबंध गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों से था.

शव पूरी तरह से जल गए हैं, इसलिए कराया जा रहा डीएनए टेस्ट

चूंकि अधिकतर शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं. सरकारी बी जे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर पटेल ने कहा, ‘‘अब तक 32 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं और 14 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है. ये लोग उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अहमदाबाद और बोटाद जिलों से ताल्लुक रखते थे.’’ पीड़ित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए 230 टीम गठित की गई हैं.

एयर इंडिया के विमान हादसे में 241 यात्रियों की गई जान

लंदन जाने वाले विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी की भी मौत हो गई. वहीं, एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >