Air India: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए पायलट का शव मुंबई पहुंचा, परिजनों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Air India: अहमदाबाद में दुर्घटना का शिकार हुई एयर इंडिया विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर 17 जून को मुंबई लाया गया, जिसके बाद उनके परिवार को उनके शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया. उनके पिता पुष्करराज सभरवाल और अन्य रिश्तेदारों ने भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Air India: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह मुंबई लाया गया. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को एक ताबूत में रखकर विमान से मुंबई हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां से उसे पवई के जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर ले जाया गया.  

नम आंखों के साथ परिवार वालों दी सुमित को अंतिम विदाई दी 

56 वर्षीय सुमित मुंबई में अपने वृद्ध माता-पिता के साथ रहते थे. जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, वहां उनके परिजन, दोस्त और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हो गए. इस दौरान जाने-माने व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. उनके पिता पुष्करराज सभरवाल और अन्य रिश्तेदारों ने भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बाद में शव वाहन से पार्थिव शरीर को चकला विद्युत शवदाह गृह के लिए रवाना किया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया.  

सुमित के पास 8,200 घंटे उड़ान का अनुभव था 

लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान (एआई-171) 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. विमान के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में टकराने से उसमें सवार एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद अन्य 29 लोगों की भी मौत हो गई. डीजीसीए ने पहले एक बयान में बताया है कि सुमित के पास 8,200 घंटे उड़ान का अनुभव था, जबकि उनके सहयोगी फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के पास 1,100 घंटे उड़ान का अनुभव था.

यह भी पढ़े: Monsoon Tracker: मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, 20 जून तक आंधी-तूफान और बहुत भारी बारिश की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >