Air India: एयर इंडिया के विमान में हड़कंप, यात्री ने की कॉकपिट में घुसने की कोशिश, हो रही मामले की जांच

Air India: बेंगलुरु से वाराणसी आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में एक पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की. इस घटना से विमान में हड़कंप मच गया. हालांकि विमान के कैप्टन ने विमान के हाईजैक होने के डर से कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोला. जानकारी के मुताबिक उस व्यक्ति समेत उसके आठ साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. इस पूरे मामले की भी पुलिस जांच कर रही है.

Air India: एयर इंडिया के विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. यात्री टॉयलेट की तलाश में कॉकपीट में चला गया. एयर इंडिया की ओर से यह जानकारी दी गई है. एयर इंडिया ने बताया की 22 सितंबर को बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली उड़ान के दौरान एक यात्री शौचालय की तलाश में कॉकपिट प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने पासकोड सही डाला था. हालांकि कैप्टन ने हाईजैक होने के डर से कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोला. जानकारी के मुताबिक ऐसा करने वाला शख्स अपने आठ साथियों के साथ विमान में यात्रा कर रहा था.

पुलिस ने हिरासत में लिया

एयर इंडिया ने बताया कि मामले की सूचना विमान के उतरते समय संबंधित अधिकारियों को दे दी गई. इसी कड़ी में अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कर्मियों ने विमान के उतरते ही उस शख्स और उसके आठ साथियों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल सभी लोग फूलपुर थाना पुलिस के हवाले हैं. मामले की जांच जारी है. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति ने उड़ान के दौरान कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी. सिंह ने बताया “कॉकपिट में प्रवेश की कोशिश करने वाले व्यक्ति को उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया और हमें सौंप दिया गया. सभी नौ लोग बेंगलुरु के रहने वाले थे और तीर्थयात्रा के लिए वाराणसी आए थे. उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी.”

एयर इंडिया ने दी जानकारी

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा “हमें वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान में हुई एक घटना के बारे में मीडिया रिपोर्ट की जानकारी मिली है, जहां एक यात्री शौचालय ढूंढ़ते हुए कॉकपिट के प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया. हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उनसे कोई समझौता नहीं किया गया है. लैंडिंग के समय संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और फिलहाल इसकी जांच चल रही है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >