Urination Incident: कौन हैं एयर इंडिया के यात्री शंकर मिश्रा, जिसने महिला पर किया पेशाब, 10 अहम बातें

दिल्ली पुलिस ने 26 नवंबर को एयर इंडिया की JFK-दिल्ली फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की मांग करते हुए संबंधित प्राधिकरण को लिखा है. पुलिस का आरोप है कि शंकर मिश्रा पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं.

पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर कथित रूप से पेशाब करने वाले सख्स की पहचान शंकर मिश्रा के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है शंकर मुंबई के रहने वाले हैं. शिकायत मिलने के बाद शंकर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी.

शंकर मिश्रा के खिलाफ जारी हो सकता है लुक आट सर्कुलर

दिल्ली पुलिस ने 26 नवंबर को एयर इंडिया की JFK-दिल्ली फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की मांग करते हुए संबंधित प्राधिकरण को लिखा है. पुलिस का आरोप है कि शंकर मिश्रा पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं.

पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की एक उड़ान में एक यात्री द्वारा सह यात्री पर कथित रूप से ‘पेशाब’ करने वाले शंकर मिश्रा मुंबई के रहने वाले हैं.

आरोपी शंकर मिश्रा अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के भारत चैप्टर के उपाध्यक्ष हैं.

शंकर मिश्रा पर 30 दिन के लिए एयर इंडिया की उड़ान में सवार होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

पीड़ित महिला यात्री को उड़ान का पूरा किराया वापस कर दिया गया है.

पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में ‘बिजनेस क्लास’ में शराब के नशे में शंकर मिश्रा ने अपनी सह यात्री पर कथित रूप से पेशाब कर दिया था.

महिला वरिष्ठ नागरिक हैं और उनकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है.

आरोपी शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए कई टीम रवाना. हालांकि, उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली है.

डीजीसीए ने एयर इंडिया व चालक दल के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

Also Read: DGCA Fines Air India: डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्यों हुई कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >