Delhi Airport : एयर इंडिया के पायलट ने यात्री को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी पुलिस

Delhi Airport : हवाई यात्री पर हमले के मामले में पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी भी प्रकार की औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. अंकित दीवान नामक एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में आरोप लगाया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने हमला किया.

Delhi Airport : दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि  दिल्ली के हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट द्वारा एक यात्री पर कथित तौर पर हमला किए जाने के संबंध में उसे अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. घटना के वक्त पायलट ड्यटी पर नहीं था. कथित हमला दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों के कतार में धक्का देकर आगे निकलने को लेकर हुई झड़प से जुड़ा बताया जा रहा है.

लिखित शिकायत नहीं मिली पुलिस को

पुलिस ने एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट द्वारा हमला किए जाने के आरोप से संबंधित अंकित दीवान के सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह का कोई मामला न तो शिकायतकर्ता ने और न ही विमानन कंपनी ने थाने में दर्ज कराया है. इसमें कहा गया कि पुलिस को कथित घटना की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद ही मिली. बयान में कहा गया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पायलट ने पहले अपशब्द कहे और फिर मारपीट की

अंकित दीवान नामक एक यात्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में आरोप लगाया कि टर्मिनल-एक के सुरक्षा क्षेत्र के पास एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने उन पर हमला किया. उन्होंने कहा कि इस घटना में वह चोटिल हो गए और उनकी सात वर्षीय बेटी मानसिक रूप से आहत हुई है जिसने यह झड़प देखी. दीवान के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने सुरक्षा बिंदु पर कुछ कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से कतार तोड़े जाने का विरोध किया. उन्होंने दावा किया कि पायलट ने पहले अपशब्द कहे और फिर मारपीट की.

पायलट को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले कहा था कि उसे अपने एक कर्मचारी से संबंधित इस घटना की जानकारी है, जो किसी अन्य एयरलाइन की उड़ान में यात्रा कर रहा था. कंपनी ने कहा कि पायलट को आंतरिक जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

पुलिस ने कहा कि औपचारिक शिकायत न मिलने के कारण अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया ह���. मामले की जांच कथित पीड़ित द्वारा लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद की जाएगी. सूत्रों ने पहले बताया था कि कथित घटना के बाद पायलट बेंगलुरु के लिए इंडिगो की उड़ान से रवाना हो गया. पुलिस ने कहा कि अग्रिम कार्रवाई शिकायत और सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध सबूतों के आधार पर की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >