Malware Attack: दिल्ली एम्स पर मालवेयर अटैक, साइबर टीम ने किया नाकाम

मालवेयर अटैक को सबसे खतरनाक साइबर अटैक कहा जाता है. जिसमें मरीजों का डाटा चुनाने की कोशिश होती है. कुछ दिन पहले भी एम्स के सर्वर पर मालवेयर अटैक किया गया था. लंबी कोशिश के बाद सर्वर को दोबारा शुरू किया जा सका था.

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) में एक बार फिर से साइबर हमला किया गया. एम्स की ओर से बताया गया कि सर्वर पर मालवेयर अटैक किया गया था. हालांकि साइबर टीम की सक्रियता से इसे नाकाम करने में सफला मिल गयी और सेवा फिर से शुरू कर दी गयी.

एम्स ने ट्वीट कर मालवेयर अटैक की जानकारी दी

AIIMS दिल्ली ने ट्वीट किया और बताया, साइबर सुरक्षा प्रणालियों द्वारा दोपहर 2:50 बजे एक मालवेयर अटैक का पता चला. प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया और खतरे को निष्प्रभावी कर दिया गया. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ई-हॉस्पिटल सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से काम कर रही हैं.

एम्स में मालवेयर अटैक पर राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया ट्विटर

एम्स अस्पताल पर साइबर हमले की अफवाह फैलने पर इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर स्थिति स्पष्ट की और कहा कि एम्स की प्रणाली में कोई सेंध नहीं लगी है. उन्होंने ट्वीट किया, एम्स का ई-अस्पताल आतंरिक ऐप है और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है. किसी ने इस पोर्टल में सेंध लगाने की कोशिश की लेकिन एम्स की सुरक्षा प्रणाली की सतर्कता से यह नाकाम कोशिश रही. उसी व्यक्ति ने संभवत: त्रुटि संदेश का स्क्रीनशॉट लिया है और उसे प्रसारित किया है. उन्होंने कहा, साइबर हमले या सेंध की कोई घटना नहीं हुई है. त्रुटि संदेश को भी ठीक कर लिया गया है.

Also Read: साइबर अटैक का शिकार होने पर तुरंत 1930 नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत, अंजान लिंक और एप को नहीं करें डाउनलोड

क्या है मालवेयर अटैक

मालवेयर अटैक को सबसे खतरनाक साइबर अटैक कहा जाता है. जिसमें मरीजों का डाटा चुनाने की कोशिश होती है. कुछ दिन पहले भी एम्स के सर्वर पर मालवेयर अटैक किया गया था. लंबी कोशिश के बाद सर्वर को दोबारा शुरू किया जा सका था. हालांकि उस हमले के बाद एम्स के सर्वर में साइबर सिक्योरिटी को काफी मजबूत कर दिया गया.

2022 में भी एम्स पर हुआ था मालवेयर अटैक

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में इसी तरह के एक हमले ने दो सप्ताह के लिए अस्पताल पंजीकरण, प्रवेश और छुट्टी सेवाओं को बाधित कर दिया था. एम्स दिल्ली ने पहली बार 23 नवंबर, 2022 को अपने सर्वर में खराबी की सूचना दी थी. जिसके बाद साइबर सुरक्षा के कथित उल्लंघन के लिए दो लोगों को निलंबित कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >