Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे के बाद एक्शन में आए पीएम मोदी, अमित शाह और उड्डयन मंत्री को दिया यह निर्देश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटविक जा रही उड़ान संख्या एआई 171 का बोइंग 787 विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की खबर है. इधर दुर्घटना के बाद पीएम मोदी एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने घटना की जानकारी ली और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू को अहमदाबाद जाकर तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पीएम मोदी लगातार राहत और बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने हादसे की पूरी जानकारी ली साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री को सभी सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है. उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से घटना के बारे में बात की और उन्हें अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए. “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री को तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है और स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी देने को भी कहा है.”

https://twitter.com/AHindinews/status/1933095229697277962

बोइंग 787 विमान हुआ हादसे का शिकार

अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटविक जा रही उड़ान संख्या एआई 171 का बोइंग 787 विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे. नागरिक उड्डयन मंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उड्डयन मंत्री से बात की. कार्यालय ने बताया कि उड्डयन मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह जमीनी स्तर पर बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं.

हाई अलर्ट पर एजेंसियां

विमान हादसे के बाद सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी हादसे को लेकर बात की है. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अमित शाह और नायडू दोनों से अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हवाई दुर्घटना से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >