Ahmedabad Plane Crash:  PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, घटनास्थल का लिया जायजा

Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया. इसके साथ ही पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात कर स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और स्थानीय अधिकारी मौजूद थे.

Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विमान हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवार से मुलाकात के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. पीएम मोदी यहां सबसे पहले विमान हादसे वाली जगह पहुंचे और जायजा लिया. इसके बाद सीधे अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की.

इस हादसे में चमत्कार से विश्वास नाम के एक व्यक्ति की जान बच गई, जिनसे आज प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली. जानकारी के मुताबिक, वे विमान के अंदर सीट नंबर 11ए पर बैठे हुए थे.

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 265 लोगों की मौत हुई है. 12 जून को दोपहर के समय अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटना का शिकार हो गई. वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बस कुछ मिनटों बाद ही यह हादसा हुआ. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर और 230 यात्री थे. बोइंग कंपनी के B-787 ड्रीमलाइनर विमान में यह हादसा हुआ.

बताया जा रहा है कि विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय थे. वहीं 53 ब्रिटिश नागरिक थे. इसके अलावा विमान में एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली थे. उनके साथ विमान में अन्य 12 लोग थे, जिनमें दो पायलट और 10 चालक दल के सदस्य थे.

एयरपोर्ट के पास सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में ये दुर्घटना हुआ. डीसीपी कानन देसाई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 265 शव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >