28 घंटे बाद मिला एयर इंडिया विमान का Black Box, अब खुलेगा हादसे का राज!

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया विमान बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट का ब्लैक बॉक्स मिल गया है. ब्लैक बॉक्स बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर के एक छत पर मिला है. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने ब्लैक बॉक्स को अपने कब्जे में ले लिया है.

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने शुक्रवार को बताया कि एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है. विमान का ब्लैक बॉक्स बीजे मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में एक इमारत की छत से बरामद किया गया. गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही बीजे मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

हादसे के 28 घंटों के बाद मिला ब्लैक बॉक्स

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शोल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि AAIB ने अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल से 28 घंटे के भीतर फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) बरामद कर लिया है. यह जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे घटना की जांच में काफी मदद मिलेगी.

जांच में मिलेगी बड़ी मदद

एएआईबी ने कहा “एएआईबी ने तुरंत काम शुरू कर दिया. राज्य सरकार के 40 से अधिक कर्मचारियों ने दुर्घटनास्थल पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीमों के साथ जांच में भाग लिया. छत से डीएफडीआर (ब्लैक बॉक्स) बरामद कर लिया गया है.” ब्लैक बॉक्स एक छोटा उपकरण है जो उड़ान के दौरान विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करता है. यह विमानन दुर्घटनाओं की जांच में मदद करता है.

NIA समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने किया विमान दुर्घटना स्थल का दौरा

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया. नागर विमानन मंत्रालय के तहत आने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. भारतीय हवाई क्षेत्र में परिचालन करने वाले विमानों से जुड़ी सुरक्षा संबंधी घटनाओं को दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं में वर्गीकृत करने की जिम्मेदारी एएआईबी की है.

गुरुवार को हुआ था हादसा

लंदन के लिए रवाना हुआ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एआई 171 विमान गुरुवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें यात्री और चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई. एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि एआई-171 विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना में केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >