Agniveer: अग्निवीर पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण, उम्र सीमा में भी छूट

Agniveer: हरियाणा सरकार ने अग्निवीर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अग्नि वीरों को सरकारी आरक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा उन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी.

Agniveer: हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. हरियाणा सरकार ने कांस्टेबल, खनन गार्ड, वन गार्ड, जेल वार्डन और विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर अग्निवीर के लिए 10 फीसदी आरक्षण की घोषणा की है. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अग्निवीरों को ग्रुप बी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र में 3 साल का छूट दिया जाएगा. अग्निवीरों के पहले बैच के मामले में यह आयु संबंधी छूट 5 साल की होगी. सरकार अग्निवीरों को सिविल पदों पर सीधी भर्ती के लिए ग्रुप सी में 5 फीसदी आरक्षण और ग्रुप बी में 1 फीसदी आरक्षण देगी. उन्होंने कहा कि यदि अग्नि वीरों को किसी भी औद्योगिक इकाई की ओर से 30,000 रुपये प्रति माह से अधिक वेतन दिया जाता है, तो हमारी सरकार देगी. उस औद्योगिक इकाई को प्रति वर्ष 60,000 रुपये की सब्सिडी सरकार देगी.

हरियाणा सरकार की घोषणा
हरियाणा सरकार ने अपनी घोषणा में कहा है कि पुलिस, वन रक्षक और जेल वार्डन जैसी सेवाओं में अग्निवीर के लिए 10 फीसदी आरक्षण के अलावा आयु में छूट समेत अन्य प्रोत्साहन दिया जाएगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से कांस्टेबल, खनन रक्षक, वन रक्षक, जेल वार्डन और विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर की जाने वाली सीधी भर्ती में अग्निवीर के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा. सीएम सैनी ने कहा कि हमने यह प्रावधान किया है. सीएम सैनी ने कहा कि ग्रुप सी और डी के पदों पर भी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.

अग्निवीरों को सेना का कार्यकाल पूरा होने के बाद क्रिस्टल देगी नौकरी
इधर, परिसरों में सुरक्षा मुहैया कराने वाली कंपनी क्रिस्टल ने कहा है कि वह सेना के साथ चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अग्निवीरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए उत्सुक है. क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय दिघे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा है कि कुछ प्रतिभाशाली अग्निवीरों को बहुत अच्छा वेतन मिल सकता है. उन्होंने कहा कि क्रिस्टल जैसी कंपनियां मौजूदा अग्निवीरों और कॉरपोरेट क्षेत्र के बीच एक अच्छा पुल बन सकती हैं, जो बड़े निवेश वाले कारोबारी परिसरों की सुरक्षा के लिए सही उम्मीदवारों की तलाश कर रहे हैं. दिघे ने कहा कि सेना की संक्षिप्त सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को निजी क्षेत्र में लाभकारी रोजगार मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं की बहुत मांग है. उन्हें एक सप्ताह भी बेरोजगार नहीं बैठना पड़ेगा. भाषा इनपुट के सात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >