Agnipath Recruitment Scheme: राजनाथ सिंह ने किया अग्निपथ स्कीम का ऐलान, शॉर्ट टर्म के लिए होगी बहाली

Agneepath Recruitment Scheme: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना का ऐलान कर दिया है. राजनाथ सिंह ने स्कीम की घोषणा करते हुए कहा कि सेना में युवाओं की बहाली 4 साल के लिए होगी. सेवा खत्म होने के बाद उन्हें सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा.

Live Updates
8:11 PM. 14 Jun 22 2:41 PM. 14 Jun

मिलेगी अच्छी सैलरी

अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती होने वाले युवाओं का सेवाकाल 4 साल का होगा. सेवा काल में 6 महीने की ट्रेनिंग अवधि भी शामिल है. सेवा के बदले अग्निपथ जवानों को प्रति माह 30 हजार से 40 हजार रुपये तक सैलरी दी जाएगी. सेवा अवधि खत्म होने के बाद उन्हें अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट भी मिलेगा.

8:11 PM. 14 Jun 22 2:41 PM. 14 Jun

तीनों सेना प्रमुख भी थे मौजूद

राजनाथ सिंह की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान तीनों सेना प्रमुख भी उपस्थित थे. इस योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं की भर्ती होगी. इन युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा. चार साल की सेवा के दौरान अच्छा वेतन और सुविधाएं दी जाएंगी. इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा.

8:11 PM. 14 Jun 22 2:41 PM. 14 Jun

सेना करेगी मदद

अग्निपथ रिक्रूटमेंट योजना के तहत नौकरी पाने वाले युवाओं को चार साल के अंतराल के बाद सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा. हालांकि सेवा से मुक्ति के बाद उन्हें दूसरी जगह नौकरी दिलवाने में भी सेना पूरी मदद करेगी.

8:11 PM. 14 Jun 22 2:41 PM. 14 Jun

नहीं मिलेगी पेंशन

अग्निपथ रिक्रूटमेंट योजना के तहत चार साल की नौकरी में छह-नौ महीने की ट्रेनिंग भी शामिल होगी. रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलेगी बल्कि एक मुश्त राशि दी जाएगी.

8:11 PM. 14 Jun 22 2:41 PM. 14 Jun

चार साल के लिए होगी भर्ती

अग्निपथ रिक्रूटमेंट योजना के तहत युवाओं को सेना में चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा. चार साल वाले सैनिकों को अग्निवीर नाम दिया जाएगा. वहीं, चार साल बाद सैनिकों की सेवाओं की समीक्षा की जाएगी. समीक्षा के बाद कुछ सैनिकों की सेवाएं आगे बढ़ाए जा सकती हैं. बाकी को रिटायर कर दिया जाएगा.

8:11 PM. 14 Jun 22 2:41 PM. 14 Jun

तीनों सेना प्रमुख भी थे मौजूद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ स्कीम का एलान तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया. देश के युवाओं के लिए चार साल की भर्ती की योजना है. इन युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा. चार साल की सेवा के दौरान अच्छा वेतन और सुविधाएं दी जाएंगी.

मुख्य बातें

Agneepath Recruitment Scheme: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना का ऐलान कर दिया है. राजनाथ सिंह ने स्कीम की घोषणा करते हुए कहा कि सेना में युवाओं की बहाली 4 साल के लिए होगी. सेवा खत्म होने के बाद उन्हें सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >