Agni-3 Missile: भारत ने अग्नि-3 मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण, मारक क्षमता देख कांप उठेंगे दुश्मन

अग्नि -3 इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) के तत्वावधान में किए गए नियमित प्रशिक्षण प्रक्षेपण का हिस्सा था. प्रक्षेपण पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था. मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा और यह विभिन्न मानकों पर खरी उतरी.

भारत ने बुधवार को ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेण किया. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी आर डी ओ) सूत्रों ने यह जानकारी दी.

अग्नि -3 मिसाइल विभिन्न मानकों पर खरा

अग्नि -3 इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) के तत्वावधान में किए गए नियमित प्रशिक्षण प्रक्षेपण का हिस्सा था. प्रक्षेपण पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था. मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा और यह विभिन्न मानकों पर खरी उतरी.

Also Read: भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस एडी-1 इंटरसेप्टर के दूसरे चरण का किया सफल परीक्षण

3500 किलोमीटर है अग्नी-3 की मारक क्षमता

अग्नी-3 मिसाइल की मारक क्षमता 3500 किलोमीटर बतायी जा रही है. यह मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है. हालांकि इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और आधा चीन आता है.

Also Read: उत्तर कोरिया ने ताबड़तोड़ दागी 8 बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया ने बढ़ाई सुरक्षा, इलाके में तनाव

अग्नी-3 में क्या है खास

अग्नी-3 बैलिस्टिक मिसाइल 17 मीटर लंबा और व्यास दो मीटर का है. अग्नी-3 एक सेकंड में पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है. यह अपने साथ 1.5 टन हथियार ले जाने में भी सक्षम है. इसकी वजन 50 टन बतायी जा रही है.

Also Read: Pakistan Army Test Ghaznavi Missile: भारत के ‘निर्भय’ के जवाब में पाकिस्तान ने दागा बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >