आफताब का नार्को टेस्ट रिपोर्ट तैयार, श्रद्धा वालकर के पिता विकास ने कही ये बात

आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत नौ दिसंबर को और 14 दिन के लिए बढ़ा दी गयी थी. इसके बाद आज श्रद्धा वालकर के पिता विकास भाजपा नेता किरीट सोमैया के साथ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे.

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच जारी है. शुक्रवार को श्रद्धा के पिता विकास वालकर भाजपा नेता किरीट सोमैया के साथ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने कमिश्नर से यह मांग की है कि मेरी बेटी को न्याय मिले. इस मामले को फास्ट कोर्ट ट्रैक में लाया जाए. उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया है. इधर , श्रद्धा हत्याकांड में FSL टीम का कहना है कि आरोपी आफताब पूनावाला की नार्को टेस्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है और जांच अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गयी है.

आरोपी आफताब ने अपनी ज़मानत याचिका ली वापस

इस बीच श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने गुरुवार को अपनी ज़मानत याचिका वापस ले ली. आफताब वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी की अदालत में पेश हुआ था. उसने कहा था कि वह जमानत याचिका वापस लेना चाहता है, जो 15 दिसंबर को अदालत में दायर की गयी थी. आफताब के वकील एम. एस. खान ने अदालत को बताया कि आरोपी और उनके बीच ‘‘संवादहीनता’’ के कारण यह याचिका दायर की गयी.


क्या है आरोप

यहां चर्चा कर दें कि आरोपी आफताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. श्रद्धा की हत्या करके उसने उसके शव के टुकड़ों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फेंक दिया था. इसके बाद पुलिस ने शव के कई टुकड़े जमा किये थे.

Also Read: श्रद्धा वालकर हत्याकांड: गुस्साये लोगों ने किया आरोपी आफताब पर तलवार से हमला, 4 से 5 लोग गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत नौ दिसंबर को और 14 दिन के लिए बढ़ा दी गयी थी. आफताब ने एक ईमेल के माध्यम से अदालत को सूचित किया था कि उसने ‘वकालतनामे’ पर हस्ताक्षर तो किये थे, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका वकील उसकी तरफ से ज़मानत याचिका दायर करने जा रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >