Naresh Balyan: AAP विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने दी जमानत, पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, देखें Video

Naresh Balyan: आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को बुधवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली. लेकिन खुशी चंद मिनट में ही दुख में बदल गई. तो आइये यहां बताते हैं कि आखिर क्या है मामला.

Naresh Balyan: जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार AAP विधायक नरेश बाल्यान को आज कोर्ट से बड़ी राहत मिली. लेकिन उनके लिए खुशी केवल चंद मिनट के लिए थी. क्योंकि अगले ही पल उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल दिल्ली पुलिस ने हिरासत की अवधि समाप्त होने पर बाल्यान को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. नरेश बाल्यान और आप नेता इस खबर से जबतक खुश होते, अगले ही पल पुलिस ने उन्हें मकोका (MCOCA) के तहत फिर से गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले कोर्ट ने न्यायिक हिरासत और जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से मांगी थी 14 दिन की न्यायिक हिरासत

दिल्ली पुलिस ने आप विधायक नरेश बाल्यान से पूछताछ के लिए कोर्ट से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने पुलिस की याचिका को खारिज कर दिया और आप विधायक को जमानत दे दी.

30 नवंबर को पुलिस ने नरेश बाल्यान को किया था गिरफ्तार

आप विधायक नरेश बाल्यान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम 30 नवंबर 2024 को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था. उसके बाद बाल्यान पुलिस हिरासत में थे, जहां उनसे लगातार पूछताछ हो रही थी.

Also Read: Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का ठोका दावा

बीजेपी ने नरेश बाल्यान का ऑडियो किया था जारी

बीजेपी ने नरेश बाल्यान का एक ऑडियो जारी किया था. जिसमें आरोप लगाया था कि बाल्यान ने जबरन वसूली को लेकर गैंगस्टर के साथ बातचीत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >