Aaj ka Mausam : 30 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 30 अगस्त तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश जारी रह सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 31 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. 30 अगस्त से 2 सितंबर तक उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. अगले 7 दिनों तक गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है. 30 अगस्त को मराठवाड़ा में भी भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड, राजस्थान के अलावा यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 7 दिनों तक उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. 30 अगस्त से 2 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 31 अगस्त और 1 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. 1 और 2 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में बिजली और गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain And Flood: कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, उत्तराखंड में बादल फटा, पंजाब में बाढ़ से लोग हलकान

विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. केरल में 30 अगस्त और 3, 4 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है.

बिहार, झारखंड के अलावा यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 से 31 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. बिहार में 30 अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि झारखंड में 30 अगस्त और 2 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त से 03 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की आशंका

अरुणाचल प्रदेश में 30 अगस्त के बाद 4 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, अगले 5 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र के कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर दी गई जानकारी के लिए: यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >