Aaj Ka Mausam: कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे ये राज्य, सर्द हवा से बढ़ेगी सिरहन, मौसम फिर लेगा करवट

Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान का अनुमान है कि देश के अधिकांश राज्यों में सर्दी, शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है. न्यूनतम तापमान में एक दो दिनों में और गिरावट आ सकती है. उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ इलाकों में 18 से 21 दिसंबर के दौरान कोहरा छाया रह सकता है. कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है.

Aaj Ka Mausam, Weather Alert 18 December: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भयंकर सर्दी, शीत लहर और कोहरे का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई है.

Aaj ka mausam

भारत मौसम विज्ञान के मुताबिक उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 18 से लेकर 20 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Aaj ka mausam

उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ इलाकों में 18 से 21 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रह सकता है.

Aaj ka mausam

पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 18 और 18 दिसंबर को शीतलहर जारी रहने की संभावना है.

Aaj ka mausam

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 18 से 21 दिसंबर के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ इलाके में कोहरा छाया रह सकता है. कड़ाके की सर्दी भी रहेगी.

Aaj ka mausam

18 से 20 दिसंबर के दौरान पंजाब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा चंडीगढ़ समेत कई और इलाकों में में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.

आईएमडी के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र दस्तक दे सकता है. इसके कारण मौसम में बदलाव होने की संभावना है.

Aaj ka mausam

मौसम विभाग का अनुमान है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Aaj ka mausam

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >