Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, 13 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, 7 दिन के लिए अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 13 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि 13-15 अगस्त के दौरान जम्मू में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड के कुछ स्थानों और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure area) बनने की संभावना है. जिसके कारण आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

Heavy Rain Alert : 13 अगस्त को बंगाल सहित इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

13 अगस्त को इन 8 राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13 को जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

बिहार, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भी आज होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; बिहार और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

मध्य महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश

13 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया का झारखंड पर असर, 13 अगस्त को आंधी-वर्षा का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >