Aaj Ka Mausam : 10 अगस्त को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में 14 और 15 अगस्त, कोंकण और गोवा में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. अगले 5-6 दिनों में इस क्षेत्र के कई/कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Aaj Ka Mausam : अगले 7 दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश अगले 7 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. मध्य भारत और राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक बारिश कम रहेगी.

यहां भारी बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में  10 और 15 अगस्त, उत्तराखंड में 11 अगस्त, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 10 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10, 14 और 15 अगस्त, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10, 12 और 15 अगस्त, पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, जम्मू-कश्मीर में 13 से 15 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 11 से 14 अगस्त, उत्तराखंड में 10 अगस्त और 14 अगस्त, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अगस्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश में 10 और 13 अगस्त, असम और मेघालय में 10 से 15 अगस्त तक जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 अगस्त और 12 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और मैदानों के कई/कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

कर्नाटक के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

कर्नाटक में 14 और 15 अगस्त, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 10, 12, 13 और 15 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. रायलसीमा में 15 अगस्त , तेलंगाना में 10 से 12 अगस्त तक इसी तरह का मौसम रहेगा. तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 14 अगस्त, तेलंगाना में 13 से 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 2 दिनों में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.

यह भी पढ़ें : Kal Ka Mausam: 10 से 15 अगस्त तक होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिनों के लिए IMD अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 और 14 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 से 13 अगस्त, विदर्भ में
12 और 13 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 और 13 से 15 अगस्त, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में 13 और 14 अगस्त, बिहार में 10 से 13 अगस्त, झारखंड में 13 अगस्त, ओडिशा में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >