Aaj Ka Mausam : अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है. वहीं, 19 से 20 सितंबर के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भारी बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Aaj Ka Mausam:  मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश 19 सितंबर को हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को हल्की या बहुत हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 20 से 29 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है और मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

बिहार में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत लो-प्रेशर एरिया के कारण बिहार में नमी बढ़ गई है और मानसून दोबारा एक्टिव हो गया है. इसका असर 20 सितंबर तक रहेगा, जिससे रुक-रुककर बारिश होगी और कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 सितंबर तक झारखंड में बारिश हो सकती है. रांची मौसम केंद्र ने इसके लिए 5 दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं तेज बारिश, तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

तमिलनाडु के अलावा इन राज्यों में चलेंगी तेज हवा

आईएमडी के अनुसार, 19 सितंबर को तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या तूफान हो सकता है. वहीं, अगले 5 दिनों तक तटीय तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

अरुणाचल प्रदेश के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

19 से 20 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश में, 19 से 24 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में जबकि 19 से 24 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 22 सितंबर को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >