Aaj ka Mausam : 20 सितंबर तक होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 17 सितंबर को बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी. 17 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इन राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 17 से 20 सितंबर तक बारिश हो सकती है.

बिहार में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 सितंबर तक बिहार के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है. बुधवार को पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट होगी. पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने झारखंड में 20 सितंबर तक अगले 4 दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. 17 सितंबर को झारखंड के उत्तरी-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी आशंका है.

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन आईएमडी के मुताबिक बुधवार को बादल छाए रहने से थोड़ी राहत मिल सकती है. तापमान की बात करें तो 17 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: अगले तीन दिन इन राज्यों में भयंकर बारिश, 16,17,18 सितंबर बारिश का कहर, गरज-चमक के साथ बौछार

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर के बाद मानसून की वापसी के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है. इससे दिन और रात के तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी.

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश के आसार

17 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. कोंकण और गोवा में 17 से 18 सितंबर तक बारिश के आसार हैं.

असम और मेघालय के अलावा यहां होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार, सप्ताह भर असम और मेघालय में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, साथ ही कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है1 अरुणाचल प्रदेश में भी पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है, केवल 18 सितंबर को बारिश से राहत मिल सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 22 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >