Aaj ka Mausam : कई राज्यों में 3 अक्टूबर तक बारिश के आसार, आया IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 29 सितंबर के दौरान महाराष्ट्र में और 28 से 30 सितंबर के दौरान गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 28 और 29 सितंबर को उत्तर कोंकण व उत्तर-मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 सितंबर के अलावा 2-3 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में, 2-3 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जबकि 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. यानी दुर्गा पूजा के दौरान और दशहरे तक बारिश की संभावना है.

इसके अलावा, 28 से 30 सितंबर तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में, 2-3 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में जबकि 1-3 अक्टूबर तक ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. अगले 7 दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में तूफान के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.

कोकण, गोवा और महाराष्ट्र में बारिश के आसार

IMD के अनुसार, 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कोकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में, 28 से 29 सितंबर तक मराठवाड़ा में, 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सौराष्ट्र और कच्छ में जबकि 28 से 30 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ–साथ तूफान आ सकते हैं. 30 सितंबर को सौराष्ट्र-कच्छ में और 29 सितंबर को दक्षिण गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

असम और मेघालय के अलावा इन राज्यों के बारिश के आसार

28 सितंबर के अलावा 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक असम और मेघालय में, 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में जबकि 1 से 3 अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 2 और 3 अक्टूबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में और राजस्थान में तूफान आने की संभावना

28 सितंबर को उत्तर प्रदेश में और अगले 7 दिनों तक पूर्वी राजस्थान में बिजली के साथ तूफान आने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain: 2 और 3 अक्टूबर को बिहार-झारखंड में भारी बारिश का संभावना, 28, 29 और 30 सितंबर के लिए चेतावनी

तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश के आसार

28 सितंबर को केरल, माहे, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में जबकि 28 सितंबर और 1-3 अक्टूबर तक तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश व यनम और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जबकि 28 सितंबर को केरल व माहे में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >