Aaj ka Mausam : कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें 1 अक्टूबर तक का मौसम

Aaj ka Mausam : 26 सितंबर को तेलंगाना में, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. विभाग के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 26 से 30 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 27 सितंबर को मराठवाड़ा और 27-28 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है. 29 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और विदर्भ में, 29 और 30 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में जबकि 28 से 30 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है.

IMD के अनुसार, 27 सितंबर व 1 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है. 27 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में और 26 से 27 सितंबर के बीच ओडिशा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

गुजरात में बारिश की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 सितंबर तक गुजरात में और 28 से 30 सितंबर तक सौराष्ट्र-कच्छ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तूफान हो सकते हैं.

पूर्वोत्तर के राज्यों का मौसम: 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक असम और मेघालय में और 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है.

तेलंगाना, तमिलनाडु के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार

26 से 27 सितंबर के दौरान तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 26 सितंबर को लक्षद्वीप में, 26 से 29 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 26 सितंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में जबबकि 26-27 सितंबर को रायलसीमा व तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 26 सितंबर को तेलंगाना में और तटीय आंध्र प्रदेश व यनम में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

यहां चलेंगी तेज हवाएं: अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. वहीं, रायलसीमा में भी अगले 5 दिनों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >