दिल्ली: ई रिक्शा चालक ने मेट्रो स्टेशन के बाहर पेशाब करने से रोका, तो पीट-पीट कर मार डाला

नयी दिल्ली : नॉर्थ दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर कुछ बदमाशों ने एक रिक्शा चालक को पीट-पीट कर मार डाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार मेट्रो स्टेशन के बाहर कुछ लोगों ने पेशाब करने पर आपत्ति जताने पर 32 साल के एक ई रिक्शा चालक की कथित तौर पर पिटाई कर दी. पिटाई […]

नयी दिल्ली : नॉर्थ दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर कुछ बदमाशों ने एक रिक्शा चालक को पीट-पीट कर मार डाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार मेट्रो स्टेशन के बाहर कुछ लोगों ने पेशाब करने पर आपत्ति जताने पर 32 साल के एक ई रिक्शा चालक की कथित तौर पर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद ई रिक्शा चालक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि शनिवार शाम मृतक रवींद्र ने दो लोगों को मेट्रो स्टेशन के बाहर पेशाब करते हुए देखा और इस पर आपत्ति जतायी. तब वे वहां से रविंद्र को बाद में सबक सिखाने की धमकी देकर चले गये. दोनों रात करीब आठ बजे दस और लोगों के साथ वापस आए और उसे बुरी तरह से पीटा. एक दूसरे ई-रिक्शा चालक ने बीचबचाव करने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उसे भी पीटा.
रवींद्र को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड दिया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों व्यक्तियों की तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी में कैद हैं. ऐसा संदेह है कि आरोपी एक प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए थे और हरियाणा के रहने वाले हैं. रवींद्र मेट्रो स्टेशन के पास एक झुग्गी बस्ती में रहता था. उसकी पिछले साल शादी हुई थी और उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >