मौसम : दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. साथ में गरज-चमक और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलेंगी. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है. यहां गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

8 से 13 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है. यहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं 11 अप्रैल तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है. इन इलाकों में बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

बिहार-झारखंड का बिगड़ेगा मौसम

8 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में तेज आंधी-तूफान के साथ मौसम बिगड़ सकता है. 8 अप्रैल को ही झारखंड में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी. 8 अप्रैल को बिहार में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 50-60 किमी/घंटा, कभी-कभी 70 तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें : 7 से 10 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, 70 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD का अलर्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम

मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को मौसम बदल सकता है. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में 9 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा. खास बात ये है कि 8 अप्रैल को दोनों राज्यों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में 8 अप्रैल को मौसम ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं. सुबह के समय गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि शाम तक मौसम साफ होने लगेगा. 9 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और मौसम सुहावना रहेगा. वहीं 10 अप्रैल को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन दिन में 30 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में होगी बारिश

राजस्थान में 8 अप्रैल को भरतपुर और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. 9 अप्रैल से अगले 4-5 दिनों तक पूरे राज्य में मौसम साफ और शुष्क बना रहने की संभावना है. वहीं 10 अप्रैल से तापमान में 3-4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >